Home कोरबा हिंदू नव वर्ष शोभायात्रा का देखें वीडीओ और फोटो : शोभा यात्रा...

हिंदू नव वर्ष शोभायात्रा का देखें वीडीओ और फोटो : शोभा यात्रा में अद्भुत नज़ारा,विभिन्न राज्यों से आई झांकियों को देखने उमड़ पड़ा है जनसैलाब

फोटो/वीडीओ …आदित्य राजपूत द्वारा उपलब्ध।

कोरबा।छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में हिंदू नव वर्ष पर शहर के दो छोर से दो अलग अलग भव्य शोभायात्रा निकली है।प्रदेश में अपने तरह का यह ऐसा भव्य आयोजन है जिसके लिए न केवल कोरबा शहर वरन आसपास के जिलों और गांव से भी लोग इसका हिस्सा बनने उमड़ पड़े है। शहर को आंखों को चौंधिया दे ऐसी विशेष रंगीन रोशनी से सजाया गया है. सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
हिंदू क्रांति सेना द्वारा आयोजित राम जानकी मंदिर से रविवार की शाम 4 बजे शोभायात्रा निकली है जो ट्रांसपोर्ट नगर तक आएगी।इस शोभायात्रा के लिए राहुल चौधरी के नेतृत्व में पिछले अनेक दिनों से तैयारियां हो रही थी।
दूसरी तरफ बजरंगदल द्वारा कोसा बाडी हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा निहारिका रोड से महाराणा प्रताप चौक,बुधवारी तक आएगी।इस आयोजन की तैयारी अमरजीत सिंह,राणा मुखर्जी के नेतृत्व में उनकी टीम ने किया है।दोनों ही शोभायात्रा में देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा को प्रदर्शित करने उन्हीं राज्यों से आए विशेष दल और झांकियों ने अदभुत शमा बांधा है।