Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

कोरबा : प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग,फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

October 25, 2026

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Sunday, October 25
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

कनाडा : भारत विरोधी जस्टिन ट्रूडो ने किया प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान,जल्द चुनाव का रास्ता साफ

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJanuary 6, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सत्ताधारी लिबरल पार्टी के नेता पद और प्रधानमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. हालांकि, लिबरल पार्टी के नए नेता चुने जाने तक ट्रूडो प्रधानमंत्री बने रहेंगे.

TTN Desk

सोमवार सुबह (स्थानीय समय के मुताबिक़) प्रेस कॉन्फ़्रेंस में जस्टिन ट्रूडो ने इस्तीफ़े की घोषणा करते हुए कहा, ”प्रधानमंत्री के रूप में हर एक दिन सेवा करना मेरे लिए गर्व की बात रही. हमने महामारी के दौरान सेवा की, मज़बूत लोकतंत्र के लिए काम किया, बेहतर कारोबार के लिए काम किया. आप सभी को पता है कि मैं फ़ाइटर हूं.”

O मैं सही विकल्प नहीं हो सकता

24 मार्च तक संसद का सत्र स्थगित करने की बात कहते हुए उन्होंने कहा, “अगले चुनाव में देश के पास एक बेहतर पसंद होनी चाहिए और अगर ऐसे में वो ‘आंतरिक लड़ाई लड़ते रहेंगे तो वो कनाडा में मतपत्र पर लोगों के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प नहीं हो सकते हैं.”

O तब से अभी स्थिति बेहतर

ट्रूडो ने इस दौरान प्रधानमंत्री के रूप में अपनी उपलब्धियों का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि 2015 में जब सत्ता संभाली थी तब की तुलना में कनाडा की स्थिति बेहतर है.

O इस्तीफे की क्यों आई नौबत?

जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी काफी समय से आलोचनाओं के घेरे में है. सरकार पर आरोप लग रहे थे कि वह महंगाई और रोजमर्रा के खर्चों को कम करने में नाकाम रही है. इस बीच अमेरिकी नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि वह सत्ता संभालते ही कनाडा पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाएंगे. इस मुद्दे पर भी ट्रूडो की खूब फजीहत हुई और अपनी ही पार्टी के नेताओं की आलोचना के शिकार हो गए. हालात तब और खराब हो गए जब उनकी सरकार की उप-प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने अपने पद से इस्तीफे की घोषणा कर दी .

O अविश्वास प्रस्ताव भी आ सकता था

क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने इस्तीफा देते हुए कहा था कि अगर अमेरिका कनाडा पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगा देगा तो इससे देश की अर्थव्यवस्था की कमर टूट जाएगी. जस्टिन ट्रूडो को लेकर क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने कहा था कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो देश की राजकोषीय हालत सुधारने की बजाय ऐसी “महंगी पड़ने वाली राजनीति करने” कर रहे हैं, जिसे देश झेल नहीं सकता. इसके बाद उनकी अल्पमत सरकार के समर्थन देने वाली पार्टी एनडीपी ने भी जस्टिन ट्रूडो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की धमकी दी थी.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

​देखें वीडीओ… कोरबा: भारी बवाल,ट्रिपल इंजन सरकार में भी सुनवाई नहीं: अस्पताल ढहाने से भड़के BJP विधायक प्रेमचंद पटेल, SECL GM दफ्तर पर जड़ा ताला

एक महान युग का अंत : लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास! ⚽🇦🇷

“… सब मुमकिन है” : 22,006 करोड़ का कर्ज और चुकाए सिर्फ 6.5 करोड़! Zee के संस्थापक सुभाष चंद्रा पर ‘महा-हेयरकट’ फैसला सुन चौंक गया देश

मानिकपुर खदान जनसुनवाई : प्रभावितों की मांग पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने दिए स्थगित करने के निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज : छात्रों ने विधानसभा रोड कब्जाया, भूख हड़ताली देवेंद्रनाथ भी शामिल,आज ही सीएम का जन्मदिन भी

ब्रेकिंग…14वीं JPSC रद्द करने की मांग को लेकर वार्ता शुरू, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दी अनशन की चेतावनी

Editors Picks

​देखें वीडीओ… कोरबा: भारी बवाल,ट्रिपल इंजन सरकार में भी सुनवाई नहीं: अस्पताल ढहाने से भड़के BJP विधायक प्रेमचंद पटेल, SECL GM दफ्तर पर जड़ा ताला

September 19, 2026

एक महान युग का अंत : लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास! ⚽🇦🇷

August 31, 2026

“… सब मुमकिन है” : 22,006 करोड़ का कर्ज और चुकाए सिर्फ 6.5 करोड़! Zee के संस्थापक सुभाष चंद्रा पर ‘महा-हेयरकट’ फैसला सुन चौंक गया देश

August 27, 2026

मानिकपुर खदान जनसुनवाई : प्रभावितों की मांग पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने दिए स्थगित करने के निर्देश

August 18, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.