Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

देखिए वीडीओ…कोरबा:दीपका में धमासान पर किन्नर शैली बोलीं—’मेरे साथ अभद्र व्यवहार का रिएक्शन हुआ, चाकू चलाने वाले को नहीं जानती’

October 2, 2026

देखें लाइव चाकूबाज़ी…कोरबा:​ये किसी एक्शन फिल्म की शूटिंग नहीं,दीपका में बीच चौराहे हुआ घमासान; किन्नरों के साथ आए युवक ने की चाकुबाजी

October 2, 2026

शोक समाचार : भाजपा नेता नवीन पटेल को पितृ शोक,गुजराती समाज के संरक्षक पंचान भाई पटेल का निधन

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Friday, October 2
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

छत्तीसगढ़ : दो नकाबपोश बाइकर आए और लूट ले गए ” पुष्पा” की सारी कमाई,जानिए किस मल्टीप्लेक्स में हो गई लूट…

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaDecember 10, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN Desk

पुष्पा-2 देशभर में कमाई के सारे रिकार्ड तोड़ रही है। वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला में इस फिल्म की कमाई पर लुटेरों की बुरी नजर पड़ गयी। बताया जा रहा है कि भिलाई के मुक्ता मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल में लुटेरों ने दिनभर के कलेक्शन को लूट कर फरार हो गये। नकाबपोश बदमाशों ने थियेटर क गार्ड को बंधक बनाकर काउंटर में रखे 1 लाख 17 हजार की लूट कर फरार हो गये। घटना की जानकारी के बाद अब पुलिस फरार लुटेरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

O सुरक्षा पर तैनात था एक गार्ड

रविवार-सोमवार देर रात 2 बजे तक लास्ट शो छूटा। इसके बाद वहां का स्टाफ टॉकीज को बंद कर घर चला गया। वहां सुरक्षा के लिए एक गार्ड की ड्यूटी लगाई गई थी। सोमवार तड़के करीब 4 बजे बाइक पर 2 नकाबपोश लड़के आए।

O बाइक से आए ,गार्ड को पीटा

इस दौरान दोनों सीधे सिनेमा घर के अंदर घुस गए। वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड नोहर देवांगन ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने उसे जमकर पीटा। इसके बाद उसकी गर्दन पर चाकू अड़ा दिया। उसे एक कमरे में बंद कर दिया।

O लॉकर में रखी सारी रकम ले गए

इसके बाद उसके पास से लॉकर की चाबी ली। वहां से 1 लाख 17 हजार रुपए की लूट की। जिस समय लुटेरों ने लूट को अंजाम दिया, वहां एक लॉकर में 52 हजार और दूसरे में 65 हजार रुपए थे। दोनों लॉकर को खाली कर भाग गए।

O मैनेजर ने रिपोर्ट दर्ज कराई

वारदात के बाद सुबह जब टॉकीज का स्टाफ ड्यूटी पर पहुंचा तो देखा की सिनेमा हॉल का दरवाजा खुला है। फिर उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर से गार्ड चिल्लाते हुए निकला। उसने उन्हें पूरी हकीकत बताई। इसके बाद स्टाफ ने मैनेजर दीपक कुमार को फोन कर बुलाया। गार्ड के साथ मैनेजर ने पुरानी भिलाई थाने में शिकायत दर्ज कराई।

O सीसीटीवी रिकार्डिंग से बचने डीवीआर भी ले गए

मामले में छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि लुटेरे टॉकीज में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर निकालकर ले गए हैं। पुलिस को लूट की वारदात का कोई फुटेज नहीं मिल पाया है। पुलिस को आसपास लगे दूसरे कैमरों से फुटेज मिला है। उसमें दिखाई दे रहे हैं कि 2 नकाबपोश आरोपी मॉल में घुसे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया

​जांजगीर-चांपा : आकाशीय बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल ​

Chhattisgrh : BMC’s 4th Chhattisgarh Cancer Conclave Inaugurated: CM Vishnu Deo Sai Launches Cervical Cancer Elimination Programme

छत्तीसगढ़ : बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन, 50 से अधिक सर्जन हुए शामिल

Editors Picks

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया

September 20, 2026

​जांजगीर-चांपा : आकाशीय बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल ​

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.