Home Breaking News TTN ब्रेकिंग न्यूज:कश्मीर में आतंकी हमला,दो मजदूर मारे गए,दो हुए घायल

TTN ब्रेकिंग न्यूज:कश्मीर में आतंकी हमला,दो मजदूर मारे गए,दो हुए घायल

जम्मू-कश्मीर में गांदरबल के सोनमर्ग में आतंकी हमला हुआ है, जिसमें दो गैर कश्मीरी मजदूरों की मौत हो गई है जबकि दो घायल बताए जा रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने जिले के गुंड इलाके में सुरंग के निर्माण पर काम कर रही एक निजी कंपनी के शिविर में मजदूरों पर गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए.