Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Friday, September 25
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Uncategorized

बड़ी खबर:ओडिशा में वेदांता करेगा 1 लाख करोड़ का निवेश, रिफाइनरी और एल्यूमिनियम प्लांट का होगा निर्माण

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaOctober 18, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

0 वेदांता के इस निवेश से रोजगार के 2 लाख नए अवसर होंगे निर्मित

0 वर्ष 2030 तक ओडिशा के 5 खरब डाॅलर की अर्थव्यवस्था बनने में होगा ये बड़ा योगदान

“मनोज शर्मा”
मुंबई।वेदांता समूह एक लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश के साथ पिछले दो दशकों से ओडिशा राज्य के विकास का महत्वपूर्ण भागीदार रहा है। वेदांता के योगदान से राज्य में रोजगार के एक लाख से अधिक अवसर निर्मित हुए हैं। नीलामी के माध्यम से वेदांता ने सिजिमाली बाॅक्साइट खदान का अधिग्रहण किया है। ये खदान राज्य के सबसे बड़े बॉक्साइट भंडारों में शामिल है।

* 6 मिलियन टन की रिफाइनरी और 3 मिलियन टन का बनेगा एल्यूमिनियम प्लांट

मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 ‘उत्कर्ष ओडिशा’ के रोड शो पर मुख्यमंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत के दौरान आज वेदांता लिमिटेड ने छह मिलियन टन प्रति वर्ष उत्पादन क्षमता की एल्यूमिना रिफाइनरी और तीन मिलियन टन क्षमता के एल्यूमिनियम संयंत्र स्थापित करने की दिशा में एक लाख करोड़ रुपये के नए निवेश की घोषणा की है।

*एल्यूमिनियम से बनने वाले उत्पादों की इकाइयां भी बनेंगी

इससे डाउनस्ट्रीम उद्योगों के लिए वृहद स्तर पर औद्योगिक परिसर का निर्माण होगा क्योंकि एल्यूमिनियम के सैकड़ों अनुप्रयोगों का इस्तेमाल ऑटो, बिजली उत्पादन, विनिर्माण और रेलवे जैसे क्षेत्रों में होता है।

* देश के सबसे तेज विकासशील राज्य होगा ओडिशा

वर्ष 2030 तक 5 खरब (आधा ट्रिलियन) डाॅलर की अर्थव्यवस्था बनने की दृष्टि के साथ देश का सबसे अधिक विकासशील राज्य बनने की ओर ओडिशा तेजी से अग्रसर है। वेदांता का मानना है कि रायगढ़ा नए झारसुगुडा की तरह सबसे अधिक विकसित क्षेत्र होगा।

*इस सबसे बड़े निवेश से सामुदायिक विकास के अनेक कार्यों को भी मिलेगी गति

वेदांता और ओडिशा राज्य सरकार मिलकर ओडिशा के नागरिकों के लिए शिक्षा केंद्रों, अस्पतालों, कौशल विकास केंद्रों और नंदघरों का संचालन करेंगे। ओडिशा में किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा निवेश होगा जिससे रोजगार के दो लाख से अधिक अवसर बनेंगे साथ ही 1000 से अधिक एमएसएमई को प्रगति के नए अवसरों से जुड़ने का मौका मिलेगा। एल्युमिनियम भविष्य की धातु है जिसकी मांग वर्ष 2030 तक दोगुनी होने की संभावना है।

* सीएम मांझी ने किया विकास में हरसंभव सहयोग का वादा

ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण मांझी ने कहा, ‘‘ देश के प्रधानमंत्री का विजन वर्ष 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करना है जिसके प्रति ओडिशा की नई डबल इंजन सरकार कटिबद्ध है। हम दुनिया को नए ओडिशा में आने और निवेश करने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं क्योंकि हमारा लक्ष्य वर्ष 2030 तक ओडिशा को आधा ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है। हम जनवरी 2025 में मेक इन ओडिशा कार्यक्रम ‘उत्कर्ष ओडिशा’ का आयोजन करेंगे। इसके प्री-इवेंट रोड शो के दौरान आज हमने वेदांता समूह के अध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल के साथ रचनात्मक बातचीत की। श्री अग्रवाल हमारे नए मजबूत नीतिगत ढांचे से प्रभावित हैं। श्री अग्रवाल ने ओडिशा में अपने निवेश को दोगुना करने के लिए हमारी सरकार के साथ हाथ मिलाया है। वेदांता समूह द्वारा एक लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा जिससे छह मिलियन टन की नई एल्यूमिना रिफाइनरी और तीन मिलियन टन के नए स्मेल्टर की स्थापना होगी। इस वृहद निवेश से ओडिशा राज्य के लोगों के लिए रोजगार के अधिक अवसर निर्मित होंगे।’’ इस अवसर पर मांझी ने श्री अग्रवाल को नए निवेश के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि राज्य सरकार इन परियोजनाओं को तेजी से अमलीजामा पहनाने के लिए हरसंभव मदद सुनिश्चित करेगी।

* समावेशी विकास और वृहद औद्योगिकीकरण के लिए कृतसंकल्पित:अग्रवाल

वेदांता लिमिटेड के चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल ने कहा, ‘‘ वेदांता की उत्तरोत्तर प्रगति में ओडिशा राज्य ने हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमारे निवेश राज्य के समावेशी विकास और बड़े पैमाने पर औद्योगीकरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण मांझी के नेतृत्व में वेदांता समूह द्वारा राज्य की आर्थिक प्रगति, समुदायों के सशक्तिकरण और ओडिशा में लाखों नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ोत्तरी में निरंतर योगदान सुनिश्चित किया जाएगा।’’

* ओडिशा के विकास का वेदांता प्रमुख भागीदार

यह घोषणा ओडिशा के विकास में एक प्रमुख भागीदार के रूप में वेदांता की स्थिति की पुष्टि करती है साथ ही एल्यूमिनियम और औद्योगिक नवाचार के लिए वैश्विक केंद्र के तौर पर स्थापित होने में राज्य की क्षमता को मजबूती देती है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

​कोरबा:जमीन विवाद में भतीजे ने 85 वर्षीय चाचा को काट डाला

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

BALCO Celebrates 80th Independence Day with Commitment to Nation Building and Viksit Bharat

​संत भेष में संसद में विरोध : सांसद पप्पू यादव पर वाराणसी में शिकायत दर्ज

​कोरबा : विरोध के बाद पोड़ी उपरोड़ा जनपद सीईओ भूपेंद्र सोनवानी हटाए गए, जिला पंचायत में हुए अटैच

शोक समाचार:आरएसएस के वरिष्ठ सदस्य रघुनायक प्रसाद मिश्र का निधन,सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

Editors Picks

​कोरबा:जमीन विवाद में भतीजे ने 85 वर्षीय चाचा को काट डाला

September 22, 2026

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

September 19, 2026

BALCO Celebrates 80th Independence Day with Commitment to Nation Building and Viksit Bharat

September 11, 2026

​संत भेष में संसद में विरोध : सांसद पप्पू यादव पर वाराणसी में शिकायत दर्ज

August 1, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.