TTN Desk
नक्सल आपरेशंस में एक बार फिर जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। नारायणपुर के अबूझमाड़ में जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को मार गिराया गया है। इस मुठभेड़ में कोई भी जवान हताहत नहीं हुआ है। इलाके में सर्चिंग जारी है, माना जा रहा है कि कुछ और सफलता मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक जिला नारायणपुर अबूझमाड़ के क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद जवानों ने एक आपरेशंस लांच किया था। सर्चिंग अभियान पर जिला नारायणपुर और दंतेवाड़ा की संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी। सर्चिंग के दौरान आज 1 बजे से लगातार पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। 7 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए (शव बरामद)। AK 47, SLR सहित कई अन्य हथियार बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में किसी भी जवान को चोट नहीं आयी है। सभी जवान सुरक्षित है। सर्च अभियान जारी है। पुलिस पार्टी के वापस लौटने के बाद ही और विस्तृत जानकारी मिल पायेगी।
What's Hot
छत्तीसगढ़ में सात नक्सली किए गए ढेर,हथियार बरामद
Keep Reading
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.

