Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Friday, September 25
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaSeptember 25, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

https://www.thetimesnews.net/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260925-WA0046.mp4

​00 18 प्रतिभावानों को दिया गया अग्र अलंकरण सम्मान; राजनीति के क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल सम्मानित

​00 छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय महाकुंभ अम्बिकापुर में भव्यता से सम्पन्न

​00 प्रदेशभर से जुटे 1000 से अधिक पदाधिकारी व प्रतिनिधि, सोनल जैन की काव्य संध्या ने देर रात तक बांधा समां

​अम्बिकापुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के तत्वावधान में 19 एवं 20 सितंबर 2026 को आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय ‘अग्र अलंकरण समारोह एवं अग्र महाकुंभ 2026’ सामाजिक एकजुटता, संगठनात्मक शक्ति और सेवा परंपराओं के महाउत्सव के रूप में ऐतिहासिक सफलता के साथ सम्पन्न हुआ।
​छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमैन श्री अशोक कुमार मोदी (कोरबा) ने बताया कि इस भव्य आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों व संभागों से 1000 से अधिक पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों, युवाओं व महिला कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।

​0 महाराजा अग्रसेन जयंती पर शासकीय अवकाश का ऐलान

​महाकुंभ का सबसे ऐतिहासिक क्षण तब आया जब कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मंच से अग्रवाल समाज की वर्षों पुरानी मांग को स्वीकार करते हुए महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में शासकीय अवकाश घोषित करने का ऐलान किया। घोषणा होते ही पूरा सभागार करतल ध्वनि से गूंज उठा।
​मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अग्रवाल समाज ने व्यापार-उद्योग के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, विधायक श्री अमर अग्रवाल, विधायक श्री संपत अग्रवाल, सांसद श्री चिंतामणि महाराज एवं योग आयोग के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

​018 प्रतिभावानों को मिला ‘अग्र अलंकरण’, मंत्री राजेश अग्रवाल अलंकृत

​महाराजा अग्रसेन जी के 18 गोत्रों की परंपरा को सहेजते हुए समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 18 विशिष्ट व्यक्तित्वों को ‘अग्र अलंकरण सम्मान’ से अलंकृत किया गया। राजनीति के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल को अग्र अलंकरण प्रदान किया गया। इस सम्मान को कृष्णा ग्रुप के डायरेक्टर श्री राजा मोदी द्वारा प्रायोजित किया गया था।

​0 कोरबा से अम्बिकापुर पहुंची बड़ी संख्या में समाज की टोली

​आयोजन में सरगुजा संभाग के अध्यक्ष श्री पवन अग्रवाल, महामंत्री श्री सुनील “बॉबी” अग्रवाल एवं अम्बिकापुर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्री संजय मित्तल की व्यवस्थाओं में सराहनीय भूमिका रही। वहीं कोरबा से श्रीकांत बुधिया, श्री राजेन्द्र अग्रवाल, श्रीमती शोभा केडिया, श्रीमती प्रेमा अग्रवाल, श्रीमती किरण मोदी, श्री संतोष अग्रवाल, श्री अमरनाथ अग्रवाल, श्री जगदीश प्रसाद अग्रवाल, श्री भगवती प्रसाद गोयनका, श्रीमती रजनी सुल्तानिया व श्रीमती सरला मित्तल सहित बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों ने अम्बिकापुर पहुंचकर सहभागिता दर्ज कराई।

​0 सोनल जैन की काव्य संध्या में देर रात तक झूमे श्रद्धालु

​साहित्यिक व सांस्कृतिक संध्या के तहत कवयित्री सोनल जैन एवं उनकी टीम द्वारा भगवान अग्रसेन के आदर्शों व गौरवशाली इतिहास पर केंद्रित ओजस्वी व भावपूर्ण काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया। देर रात 1 बजे तक दर्शक दीर्घा में उपस्थित समाजजन कविताओं का आनंद लेते रहे।

​0 चेयरमैन अशोक मोदी ने जताया आभार

​छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमैन श्री अशोक कुमार मोदी (कोरबा) ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासकीय अवकाश की ऐतिहासिक घोषणा से पूरा अग्रवाल समाज आह्लादित है। उन्होंने आयोजन की अभूतपूर्व सफलता के लिए प्रदेशभर से आए सभी अतिथियों, प्रतिनिधियों, सरगुजा संभाग व अम्बिकापुर की आयोजन समिति तथा युवाओं व महिलाओं का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

मानिकपुर खदान विस्तार: जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का हल्लाबोल, समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

कोरबा:शासकीय भवनों पर बुलडोजर कार्रवाई पर प्रशासन की सफाई: जर्जर इमारतों से पहले ही हो चुकी थी शिफ्टिंग,सोमवार को बिलासपुर में अहम बैठक

सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया

कोरबा:मालती किन्नर के निधन के बाद गद्दी और उत्तराधिकार को लेकर विवाद गहराया, धमकाने का आरोप

​जांजगीर-चांपा : आकाशीय बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल ​

Editors Picks

September 22, 2026

मानिकपुर खदान विस्तार: जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का हल्लाबोल, समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

September 20, 2026

कोरबा:शासकीय भवनों पर बुलडोजर कार्रवाई पर प्रशासन की सफाई: जर्जर इमारतों से पहले ही हो चुकी थी शिफ्टिंग,सोमवार को बिलासपुर में अहम बैठक

September 20, 2026

सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया

September 20, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.