00 वाणिज्य व उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन होंगे मुख्य अतिथि, डॉ. अंजना सिंह की अध्यक्षता में फेस-1 ग्राउंड पर जमेगी महफिल
TTN डेस्क
कोरबा। शहर के कोसाबाड़ी स्थित फेस-1 ग्राउंड में शनिवार, 19 सितंबर 2026 की शाम 8 बजे से भव्य ‘कॉमेडी नाइट (कवि सम्मेलन)’ का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में ‘द कपिल शर्मा शो’ के प्रसिद्ध लेखक और हास्य कवि एकाग्र शर्मा (मुंबई) अपनी टीम के साथ नगरवासियों को हंसाने और गुदगुदाने आ रहे हैं।
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ सरकार के वाणिज्य, श्रम एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डॉ. अंजना सिंह करेंगी।
0 देशभर के जाने-माने कवि जमाएंगे रंग
इस काव्य संध्या में देश व प्रदेश के प्रतिष्ठित कवि अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे:
एकाग्र शर्मा (मुंबई): हास्य कवि व ‘द कपिल शर्मा शो’ के लेखक
मयंक शर्मा (दुर्ग): हास्य कवि
बंशीधर मिश्रा (बिलासपुर): हास्य कवि
हीरामणी वैष्णव (कोटबा): हास्य कवि
ईशान विद्युत (रायपुर): ओज कवि
आयोजकों ने कोरबा की प्रबुद्ध जनता और काव्य प्रेमियों से बड़ी संख्या में फेस-1 ग्राउंड पहुंचकर इस हास्य व काव्य संध्या का आनंद उठाने की अपील की है। 


