TTN डेस्क
कोरबा: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन तथा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना महंत एवं पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल की अनुशंसा पर सुरेश कुमार अग्रवाल (जमनीपाली) को जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (शहर) का कार्यालय महामंत्री नियुक्त किया गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (शहर) के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार राठौर द्वारा यह नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में विश्वास जताया गया है कि सुरेश कुमार अग्रवाल कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा और सिद्धांतों के अनुरूप संगठन को अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा, वे संगठनात्मक गतिविधियों के प्रभावी संचालन और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बिठाते हुए अपनी रचनात्मक जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

उनकी इस नियुक्ति पर जिला कांग्रेस के तमाम पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने गहरी खुशी जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके पदभार संभालने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठनात्मक कार्यों को और तेजी से गति प्राप्त होगी। इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति भी आभार प्रकट किया है।


