TTN डेस्क
कोरबा । श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में जेसीआई वीक के तहत जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा ‘सोशल मीडिया नेतृत्व का नया मंच बन चुका है’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विभिन्न महाविद्यालयों के 27 वक्ताओं ने प्रतियोगिता में पक्ष और विपक्ष में अपने प्रभावी विचार रखे। निर्णायक मंडल की भूमिका वरिष्ठ पत्रकार मनोज शर्मा और प्रोफेसर डॉ. कुमकुम गुलहरे ने निभाई।


इस दौरान अग्रवाल सभा के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल, अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल,शिव अग्रवाल और जेसीआई कोरबा सेंट्रल के अध्यक्ष सीए त्रिलोकी नाथ बजाज सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।


