TTN डेस्क
कोरबा, 10 सितंबर 2026: श्री सप्तदेव मंदिर, कोरबा में शुक्रवार को भादी अमावस्या का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। दिनभर विभिन्न धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों से मंदिर परिसर भक्तिमय रहेगा।
0 उत्सव की मुख्य विशेषताएं
जात-जडूला और भजन-कीर्तन: प्रातःकाल विधिवत पूजन-अर्चना, आरती तथा जात-जडूला कार्यक्रम के बाद महिला समिति मंडल द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा।
भव्य मंगल पाठ: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक 501 महिलाओं की सहभागिता से श्री राणी सती दादी चरित्र मानस मंगल पाठ का आयोजन होगा। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा, नथ, चूड़ा और चुनरी के साथ इसमें शामिल होंगी।
विशेष प्रस्तुतियां: सूरत की विख्यात गायिका वर्षा सोनी एंड पार्टी द्वारा संगीतमय, भावपूर्ण और भक्तिरस से ओत-प्रोत मंगल पाठ प्रस्तुत किया जाएगा।
विशेष सम्मान: वर्षभर में सर्वाधिक मंगल पाठ करने वाली 34 महिलाओं और बालिकाओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

श्री सप्तदेव मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी ने समस्त दादी भक्तों और धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मंगल पाठ में सहभागी बनने और आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।

