
00 2 महीने बाद CCTV और तकनीकी सुरागों से पुलिस को मिली सफलता; पूर्व में स्थानीय कंपनी में काम कर चुके हैं आरोपी
TTN डेस्क
कोरबा (दीपका)। दीपका के प्रगति नगर स्थित यूनियन बैंक शाखा में बीते 4 जून की रात हुई सेंधमारी की कोशिश का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों— जितेंद्र बड़क (38) और प्रवीण कुमार (30) को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार कर लिया है। नकाबपोश आरोपियों ने बैंक में घुसकर लॉकर तोड़ने का असफल प्रयास किया था। पूछताछ में सामने आया कि दोनों पूर्व में स्थानीय निजी कंपनी में काम कर चुके थे, जिससे वे इलाके से परिचित थे। पुलिस अब इनके अन्य राज्यों की बैंक वारदातों व गिरोह से संबंधों की जांच कर रही है। घटना के बाद जिले में बाहरी कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।


