TTN डेस्क
कोरबा / जांजगीर-चांपा। गट्टानी होंडा जांजगीर ने ऑटोमोबाइल क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। नई दिल्ली में आयोजित भव्य वार्षिक समारोह में गट्टानी होंडा ने संपूर्ण मध्य भारत (छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) में रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान (Top Position) का प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किया है।
जांजगीर-चांपा जैसे उभरते शहर के लिए यह असाधारण उपलब्धि केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि संपूर्ण टीम की कड़ी मेहनत, ग्राहकों के अटूट विश्वास और क्षेत्रवासियों के सहयोग का परिणाम है। गट्टानी होंडा परिवार ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सभी ग्राहकों एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया है तथा भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट सेवाएँ देने का संकल्प दोहराया है।


गट्टानी होंडा की इस ऐतिहासिक सफलता पर कोरबा के दीनदयाल मार्केट स्थित ‘जय दुर्गा जूस’ परिवार एवं स्थानीय व्यवसायियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। उन्होंने गट्टानी होंडा शोरूम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और ईश्वर से प्रार्थना की कि यह संस्थान हर वर्ष इसी तरह नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।

