Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

November 6, 2026

राताखार में बहुप्रतीक्षित सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, विकास में बालको के योगदान की सराहना,17 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

November 4, 2026

कोरबा राज्योत्सव-2026: बालको पैवेलियन में दिखी औद्योगिक प्रगति और सामुदायिक विकास की भव्य झलक

November 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Wednesday, November 11
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

देखें वीडीओ…प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ में कोरबा के जल संरक्षण मॉडल की गूंज: ISRO की तकनीक से बदलेगा भूजल स्तर, PM ने बताया अनुकरणीय

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJuly 26, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

00 ‘कैच द रेन’ की राष्ट्रीय सफलता पर बोलीं महापौर संजू देवी राजपूत: “मंत्री लखन लाल देवांगन व उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन और जनभागीदारी से मिली कोरबा को पहचान”

00 पीएम मोदी द्वारा ‘मन की बात’ में प्रशंसा के बाद महापौर ने निगम टीम, पार्षदों और शहरवासियों को दी बधाई; 95 बंद बोरवेलों को रीचार्ज पॉइंट बनाने की योजना पर तेज़ी से काम जारी

TTN डेस्क

​कोरबा। जल संवर्धन और वर्षा जल सहेजन की दिशा में कोरबा नगर पालिक निगम और जिला प्रशासन के नवाचारों को देश स्तर पर ऐतिहासिक पहचान मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने चर्चित रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड में कोरबा जिले के ‘कैच द रेन’ अभियान का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए यहाँ के जल संरक्षण मॉडल की जमकर तारीफ की।

देशव्यापी अभियान “कैच द रेन” के तहत उथले जलभृत प्रबंधन (SAM) में कोरबा नगर निगम द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सराहना किए जाने के बाद महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने शहरवासियों एवं पूरी निगम टीम को इस उपलब्धि की बधाई दी है।

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने इस ऐतिहासिक और देशव्यापी सफलता का श्रेय कोरबा के लोकप्रिय विधायक व कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व नगरीय निकाय मंत्री श्री अरुण साव के प्रभावी निर्देशन को दिया है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम के जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, अधिकारियों-कर्मचारियों के समर्पण और कोरबा की जागरूक जनता के सक्रिय सहयोग के कारण ही यह राष्ट्रीय गौरव संभव हो सका है।

​कलेक्टर कुणाल दुदावत के कुशल मार्गदर्शन और निगमायुक्त आशुतोष पांडेय के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस जनआंदोलन को राष्ट्रीय पहचान मिलने से पूरे कोरबा जिले में गौरव का माहौल है।

​0 NRSC (इसरो) के परामर्श से बने 10 इंजेक्ट वेल

​शहर में बारिश के पानी का अधिकतम संचयन करने के लिए एसएएम-2.0 योजना के तहत नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (ISRO) के विशेषज्ञों के परामर्श पर 10 प्रमुख स्थानों पर ‘इंजेक्ट वेल’ पद्धति से रिचार्ज वेल का निर्माण किया गया है। इससे सड़कों और नालियों में बहने वाला बारिश का पानी अब सीधे भूगर्भ में जाकर वाटर टेबल को रिचार्ज कर रहा है।

​0 1728 परिसरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, 95 बंद बोरवेल बनेंगे रिचार्ज पॉइंट

​नगर निगम ने अब तक 757 सरकारी और 971 निजी भवनों को मिलाकर कुल 1,728 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किए हैं। साथ ही, भवन निर्माण अनुमति के लिए इसे अनिवार्य कर दिया गया है।
​यही नहीं, भूजल संवर्धन को और विस्तार देने के लिए शहर के 95 बेकार पड़े बोरवेलों को री-ड्रिलिंग कर रिचार्ज स्ट्रक्चर में बदला जा रहा है।

​0 पर्यावरण सहेजने 2.5 लाख पौधों का लक्ष्य

​जल संरक्षण के साथ-साथ जिले में हरित आवरण बढ़ाने के लिए कोरबा वनमंडल द्वारा इस सत्र में ढाई लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 15 सितंबर तक सघन पौधरोपण जारी रहेगा।

​0 प्रशासन की अपील: जनभागीदारी से बनाएं जल-समृद्ध कोरबा

https://www.thetimesnews.net/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260726-WA0030.mp4

​राष्ट्रीय पटल पर मिली इस सराहना के बाद कलेक्टर कुणाल दुदावत और निगमायुक्त आशुतोष पांडेय ने जिलेवासियों से अपने-अपने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट बनवाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आग्रह किया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

शोक समाचार :पूर्व बालकोकर्मी एच.बी. कुलश्रेष्ठ का ग्वालियर में निधन

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 33 अधिकारियों का तबादला, राम गोपाल करियारे की कोरबा वापसी

देखिए वीडियो…कोरबा : भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​कोरबा : डॉ. शुभम अग्रवाल ने MD पैथोलॉजी परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया शहर का मान

सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

Editors Picks

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

November 6, 2026

शोक समाचार :पूर्व बालकोकर्मी एच.बी. कुलश्रेष्ठ का ग्वालियर में निधन

November 3, 2026

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 33 अधिकारियों का तबादला, राम गोपाल करियारे की कोरबा वापसी

October 31, 2026

देखिए वीडियो…कोरबा : भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

October 30, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.