
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी (2026-28) का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार, 23 जुलाई को दोपहर 12 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार (रामपुर) में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री अरुण साव होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, सांसद सरोज पाण्डेय, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक प्रेमचंद पटेल व फूलसिंह राठिया, महापौर संजू देवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह मौजूद रहेंगे।
समारोह में प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, उप सचिव हरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव और कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार मिश्रा, नवाब हुसैन व आकाश शर्मा पद की शपथ लेंगे।
समारोह में रायपुर, बिलासपुर सहित प्रदेशभर से पत्रकार और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। कोरबा प्रेस क्लब ने सभी से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।


