Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

November 6, 2026

राताखार में बहुप्रतीक्षित सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, विकास में बालको के योगदान की सराहना,17 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

November 4, 2026

कोरबा राज्योत्सव-2026: बालको पैवेलियन में दिखी औद्योगिक प्रगति और सामुदायिक विकास की भव्य झलक

November 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Wednesday, November 11
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

कोरबा : दो गुटों के बीच हिंसक संघर्ष; तलवार और धारदार हथियारों से हमला,अनेक को चोट आई

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJuly 11, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

00 सी

एसईबी चौकी क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर बवाल, पुलिस जांच में जुटी

TTN डेस्क

​कोरबा: शहर के सीएसईबी चौकी क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई और धारदार हथियारों का खुलकर इस्तेमाल किया गया। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

​पीड़ित हरीश राव ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि जब वह अपनी कॉलोनी में बैठा था, तभी कई वाहनों में सवार होकर दर्जनों युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने पहले घर में घुसकर महिलाओं के साथ बदसलूकी और मारपीट की, फिर हरीश को बाहर खींचकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हरीश के मुताबिक, जब एक युवक ने उसके सिर पर तलवार से वार करने की कोशिश की, तो उसने बचाव में अपना हाथ आगे कर दिया, जिससे उसका हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
​पीड़ित पक्ष ने इस हमले के लिए सनी ठाकुर, सोना (पुरानी बस्ती), असलम, करण यादव, हर्ष तिवारी, सचिन तिवारी, पौ, लकी और विक्रम बग्गा सहित अन्य युवकों को नामजद करते हुए पुरानी रंजिश में हमला करने का आरोप लगाया है।

​0 पुलिस की कार्रवाई और जांच

​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह दो पक्षों के बीच आपसी रंजिश और मारपीट का मामला है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस-एफआईआर (अलग-अलग अपराध) दर्ज कर ली है।

​”मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जल्द ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
— लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

​0 इलाके में दहशत का माहौल

​इस हिंसक वारदात के बाद से पूरी कॉलोनी और आस-पास के क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल है। घटना के तुरंत बाद घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। स्थानीय निवासियों ने कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

शोक समाचार :पूर्व बालकोकर्मी एच.बी. कुलश्रेष्ठ का ग्वालियर में निधन

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 33 अधिकारियों का तबादला, राम गोपाल करियारे की कोरबा वापसी

देखिए वीडियो…कोरबा : भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​कोरबा : डॉ. शुभम अग्रवाल ने MD पैथोलॉजी परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया शहर का मान

सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

Editors Picks

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

November 6, 2026

शोक समाचार :पूर्व बालकोकर्मी एच.बी. कुलश्रेष्ठ का ग्वालियर में निधन

November 3, 2026

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 33 अधिकारियों का तबादला, राम गोपाल करियारे की कोरबा वापसी

October 31, 2026

देखिए वीडियो…कोरबा : भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

October 30, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.