TTN डेस्क
मस्कट/भिलाई:महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप का मुख्य संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला सौरभ चंद्राकर करीब 5000 करोड़ रुपये के ऑनलाइन सट्टेबाजी, मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय धोखाधड़ी के घोटाले का मुख्य आरोपी है और साल 2019 से फरार चल रहा था।
0 मुख्य बिंदु
फर्जी पासपोर्ट का आरोप: पिछले कुछ समय से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रह रहा चंद्राकर एक फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट के जरिए अवैध तरीके से ओमान में दाखिल हुआ था, जिसके बाद वहां उस पर मामला दर्ज किया गया है।
इंटरपोल रेड नोटिस के तहत गिरफ्तारी: भारतीय जांच एजेंसियों (CBI और ED) द्वारा जारी इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर रॉयल ओमान पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। फिलहाल उसे ओमान की राजधानी मस्कट स्थित ‘हाई-सिक्योरिटी अल खौद डिटेंशन सेंटर’ में रखा गया है।
प्रत्यर्पण की तैयारी: गिरफ्तारी के बाद भारत सरकार उसे वापस लाने के लिए ओमान प्रशासन से औपचारिक प्रत्यर्पण (Extradition) की तैयारियों में जुट गई है।

राहत पाने की कोशिशें हुईं नाकाम: हाल ही में इंटरपोल की एक विशेष समिति (CCF) ने चंद्राकर की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उसने अपने खिलाफ जारी रेड नोटिस को हटाने की मांग की थी। उसने मस्कट में भी वकीलों की एक टीम नियुक्त की है।

