
कोरबा। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना चरणदास महंत ने जनसंपर्क विभाग, जिला-कोरबा को पत्र जारी कर नई नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा की है। सांसद महंत ने प्रगतिनगर दीपका (जिला कोरबा) की निवासी श्रीमती उषा राठौर (पति श्री संतोष राठौर) को कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के लिए अपना ‘सोशल मीडिया सांसद प्रतिनिधि’ नियुक्त किया है।
जारी पत्र के अनुसार, श्रीमती उषा राठौर सांसद और कोरबा लोकसभा क्षेत्र से संबंधित समाचारों की कवरेज करेंगी तथा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर उनका व्यापक प्रचार-प्रसार करने की जिम्मेदारी संभालेंगी। अपनी नियुक्ति पर उषा राठौर ने कहा है कि वह सांसद ज्योत्सना महंत द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर सदैव खरा उतरने का प्रयास करेंगी इसके साथ ही, वे जनहित से जुड़े मुद्दों और स्थानीय समस्याओं से सांसद को व्यक्तिगत रूप से लगातार अवगत कराने का कार्य भी करेंगी। इस नियुक्ति से क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं को सोशल मीडिया के माध्यम से त्वरित रूप से सांसद तक पहुँचाने में मदद मिलेगी।


