Home देश संसद में महासंग्राम : ‘नरेंदर गायब, सिलेंडर गायब’ के नारे गूंजे

संसद में महासंग्राम : ‘नरेंदर गायब, सिलेंडर गायब’ के नारे गूंजे

00 राहुल का तीखा वार – ‘मोदी डरे हुए हैं!’

TTN डेस्क

नई दिल्ली।लोकसभा में एलपीजी सिलेंडर संकट को लेकर विपक्ष ने आर-पार की जंग छेड़ दी है। सदन से लेकर सड़क तक मचे घमासान के बीच गुरुवार को राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि जनता को ढांढस बँधाने वाले मोदी खुद ‘घबराए’ हुए हैं। राहुल ने एप्स्टीन-अडानी केस का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि इसी ‘पैनिक’ की वजह से प्रधानमंत्री सदन से नदारद हैं।

0संसद से आज ये है बड़ी बातें:

* अनोखा प्रदर्शन: विपक्षी सांसदों ने संसद की सीढ़ियों पर बैठकर चाय-बिस्किट खाते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी की।

* स्पीकर की वापसी: ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद उन्होंने पुनः सदन की कमान संभाली।

* चौतरफा घेराबंदी: राज्यसभा में खड़गे ने फारूक अब्दुल्ला पर हमले का मुद्दा उठाया, जबकि लोकसभा सिलेंडर की किल्लत पर हंगामे के कारण बार-बार स्थगित होती रही।

> राहुल गांधी का तंज: “सदन में पीएम की कुर्सी खाली है। जो कहते थे घबराओ मत, आज उनके चेहरे पर डर साफ दिख रहा है।”
>