00 युवक कर रहा था घुसपैठ की कोशिश,हाथ में बंदूक और फूल केन था
फोटो : ट्रंप के रिसॉर्ट के फाइल फोटो
TTN डेस्क
फ्लोरिडा (22 फरवरी 2026): अमेरिका के पाम बीच स्थित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के निजी रिजॉर्ट ‘मार-ए-लागो’ में रविवार को एक युवक ने सेंधमारी की कोशिश की। हाथ में बंदूक और फ्यूल कैन लेकर सुरक्षित परिधि में घुस रहे इस 20 वर्षीय युवक को यूएस सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने मौके पर ही गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना के वक्त राष्ट्रपति ट्रम्प और फर्स्ट लेडी मेलानिया व्हाइट हाउस में थे और सुरक्षित हैं। सीक्रेट सर्विस के अनुसार, युवक नॉर्थ गेट से अवैध प्रवेश की कोशिश कर रहा था।
फिलहाल हमलावर के मकसद का पता नहीं चल पाया है और फेडरल एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं। गौरतलब है कि ट्रम्प की सुरक्षा में चूक और उन पर हमलों की कोशिश की यह तीसरी बड़ी घटना है।





