Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Saturday, October 24
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Uncategorized

ब्रेकिंग न्यूज़ : SMS अस्पताल में भीषण आग , ICU में 8 मरीज़ों की मौत

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaOctober 6, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

00 ट्रॉमा सेंटर के न्यूरो ICU वार्ड में लगी आग; शॉर्ट सर्किट से हादसा होने का अनुमान

TTN डेस्क

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 8 मरीज़ों की मौत हो गई, जिनमें 3 महिलाएँ शामिल हैं।
यह अग्निकांड रात करीब 11 बजकर 20 मिनट पर ट्रॉमा सेंटर के न्यूरो आईसीयू वार्ड के स्टोर में हुआ। बताया गया है कि स्टोर में पेपर, आईसीयू का अन्य सामान और ब्लड सैंपलर ट्यूब रखे हुए थे। ट्रॉमा सेंटर के नोडल ऑफिसर और सीनियर डॉक्टर के अनुसार, आग लगने का अनुमानित कारण शॉर्ट सर्किट है। हादसे के समय आईसीयू में 11 मरीज़ थे, जबकि बगल वाले आईसीयू में 13 मरीज़ भर्ती थे।

0 परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

मृतकों और घायलों के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। भरतपुर के रहने वाले शेरूं ने बताया कि धुआँ निकलना आग भड़कने से लगभग 20 मिनट पहले ही शुरू हो गया था। उन्होंने इसकी सूचना स्टाफ को दी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। रात 11:20 बजे तक धुआँ बढ़ने लगा और प्लास्टिक की ट्यूब पिघलकर गिरने लगी।
शेरूं ने यह भी बताया कि मौके पर मौजूद वार्ड बॉय वहाँ से भाग निकले और उन्हें अपने मरीज़ को मुश्किल से खुद बाहर निकालना पड़ा। एक अन्य परिजन ने बताया कि हादसे के दो घंटे बाद उनके मरीज़ को ग्राउंड फ्लोर पर शिफ्ट किया गया, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा है और उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी भी नहीं दी जा रही है।

0 शासन स्तर पर जाँच कमेटी गठित

इस पूरे अग्निकांड और लापरवाही की जाँच के लिए शासन स्तर पर एक छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जो पूरे मामले की विस्तृत जाँच करेगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

शोक समाचार : भाजपा नेता नवीन पटेल को पितृ शोक,गुजराती समाज के संरक्षक पंचान भाई पटेल का निधन

​कोरबा:जमीन विवाद में भतीजे ने 85 वर्षीय चाचा को काट डाला

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

BALCO Celebrates 80th Independence Day with Commitment to Nation Building and Viksit Bharat

​संत भेष में संसद में विरोध : सांसद पप्पू यादव पर वाराणसी में शिकायत दर्ज

Editors Picks

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

शोक समाचार : भाजपा नेता नवीन पटेल को पितृ शोक,गुजराती समाज के संरक्षक पंचान भाई पटेल का निधन

September 30, 2026

​कोरबा:जमीन विवाद में भतीजे ने 85 वर्षीय चाचा को काट डाला

September 22, 2026

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.