Home देश लावारिस मिला सूटकेस,अंदर युवती का शव ; हत्या से पहले रेप की...

लावारिस मिला सूटकेस,अंदर युवती का शव ; हत्या से पहले रेप की आशंका

00 मृतका की पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा बुरी तरह खराब कर दिया गया है। ऐसे में महिला की पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।

TTN Desk

महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। वाढवणा थाना क्षेत्र के शेलगाँव से वाढवणा की ओर जाने वाली नहर के किनारे एक सूटकेस में 20 से 25 साल की एक अज्ञात युवती का शव मिला है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

0 ​बदबू से हुआ मामले का खुलासा

​सोमवार की शाम को वाढवणा पुलिस को सूचना मिली कि नहर के किनारे से तेज बदबू आ रही है। स्थानीय लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो एक संदिग्ध सूटकेस पानी में आधा डूबा हुआ था। बदबू इतनी तेज थी कि लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
​सूचना मिलते ही वाढवणा थाने की पुलिस मौके पर पहुँची। जब पुलिस ने सूटकेस खोला तो अंदर का दृश्य देख सभी के होश उड़ गए। सूटकेस के अंदर एक युवती का शव था, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

0​रेप और हत्या का संदेह

​प्रारंभिक जाँच में पुलिस को शक है कि युवती के साथ पहले रेप किया गया और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।शव पर जो कपड़े थे वो और सूटकेस भी ब्रांडेड है,ऐसे में इसका लिंक किसी अच्छे खासे परिवार से होने की आशंका भी पुलिस को है।शव पर चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई है। पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए सूटकेस में बंद कर नहर में फेंका गया था।

​पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जाँच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में लापता हुई युवतियों की जानकारी भी जुटा रही है ताकि शव की शिनाख्त की जा सके। यह घटना एक बार फिर महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।