00 किरण सिंहदेव की टीम में 47 पदाधिकारी,युवा मोर्चा की कमान राहुल टिकरिहा को और महिला मोर्चा की विभा अवस्थी को सौंपी गई।
TTN Desk
कोरबा/रायपुर। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की टीम में कुल 47 नए पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। इस नई टीम में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 8 मंत्रियों की नियुक्ति की गई है।
युवा मोर्चा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी राहुल टिकरिहा को दी गई है, जबकि महिला मोर्चा की कमान विभा अवस्थी संभालेंगी। इसके अलावा, यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, और नवीन मारकंडे को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता का पद राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडे को दिया गया है, और हेमंत पाणिग्रही प्रदेश मीडिया संयोजक होंगे। अशोक बजाज को नया कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
इस नई टीम में जगन्नाथ पाणिग्रही, रामजी भारती, रूपकुमारी चौधरी, रंजना साहू, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नंदनलाल जैन, जी वेंकटेश्वर, और सतीश लाटिया को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। मंत्रियों की सूची में संध्या परधनिया, शिवनाथ यादव, जयंती पटेल, अमित साहू, जितेंद्र कुमार वर्मा, हर्षिता पांडेय, विद्या सिदार, और ऋतु चौरसिया के नाम शामिल हैं।
0 कोरबा की ऋतु चौरसिया बनीं भाजपा प्रदेश मंत्री
कोरबा की ऋतु चौरसिया को प्रदेश मंत्री बनाकर जिले का मान पार्टी नेतृत्व ने बढ़ाया है। ऋतु के दादा एक जनसंघी नेता थे, और उनके पिता स्व रविन्द्र चौरसिया भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे, जिन्होंने कई सामाजिक और पार्टी दायित्वों का निर्वहन किया। ऋतु खुद भी पार्टी में लंबे समय से सक्रिय रही हैं और निगम चुनाव से लेकर महापौर चुनाव तक में भाजपा की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित की है। उनकी इस लगातार सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उनका कद बढ़ाया है।