Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

देखिए वीडीओ…कोरबा:दीपका में धमासान पर किन्नर शैली बोलीं—’मेरे साथ अभद्र व्यवहार का रिएक्शन हुआ, चाकू चलाने वाले को नहीं जानती’

October 2, 2026

देखें लाइव चाकूबाज़ी…कोरबा:​ये किसी एक्शन फिल्म की शूटिंग नहीं,दीपका में बीच चौराहे हुआ घमासान; किन्नरों के साथ आए युवक ने की चाकुबाजी

October 2, 2026

शोक समाचार : भाजपा नेता नवीन पटेल को पितृ शोक,गुजराती समाज के संरक्षक पंचान भाई पटेल का निधन

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Saturday, October 3
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

देखिए वीडियो और तस्वीरें…कोरबा : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन हरेली पर्व के रंग में रंगे, पारंपरिक खेलों में हुए शामिल

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJuly 24, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

https://www.thetimesnews.net/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250724-WA0256-1.mp4
https://www.thetimesnews.net/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250724-WA0257-2.mp4

00 दादरखुर्द और बालकोनगर में हुए आयोजन, पर्यावरण और कृषि के महत्व पर दिया जोर

TTN Desk

कोरबा, 25 जुलाई 2025: छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने गुरुवार को कोरबा के दादरखुर्द स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर परिसर और बालकोनगर के रामलीला मैदान में आयोजित हरेली पर्व समारोह में शिरकत की। इस दौरान मंत्री देवांगन हरेली के पारंपरिक उत्साह में पूरी तरह डूबे नजर आए, उन्होंने गेड़ी चढ़ी और विभिन्न पारंपरिक खेलों में भी हिस्सा लिया।

0 नांगर पूजा और गेड़ी चढ़कर दिया परंपरा का संदेश

दादरखुर्द में मंत्री श्री देवांगन ने नांगर (हल) और कृषि कार्य में उपयोग होने वाले औजारों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने गेड़ी चढ़कर और पारंपरिक खेलों में शामिल होकर इस लोकपर्व की गरिमा को और बढ़ाया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी भी उनके साथ मौजूद रहे।
मंत्री देवांगन ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है और हरियाली अमावस्या को मनाया जाने वाला यह त्यौहार यहां के जनजीवन में गहरा महत्व रखता है। उन्होंने बताया कि इस दिन किसान भाई अपने कृषि औजारों की पूजा करते हैं, जो हमारी कृषि प्रधान संस्कृति का अभिन्न अंग है। साथ ही, हरेली पर्व प्रकृति को हरा-भरा रखने और पेड़-पौधों के महत्व को भी दर्शाता है। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष श्री राजेश राठौर, पार्षद श्री सुनीता चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

0 बालकोनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हुए शामिल

इसी क्रम में, मंत्री श्री देवांगन कोरबा के बालकोनगर स्थित रामलीला मैदान में सार्वजनिक हरेली आयोजन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। यहां उन्होंने कृषि औजारों और गेड़ी की पूजा कर परंपरागत रूप से हरेली त्योहार मनाया। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर अच्छी फसल और किसानों की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने सांस्कृतिक नृत्य, मटका फोड़ और गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, बालको मंडल के अध्यक्ष दिलेन्द्र यादव, पार्षद श्री सत्येंद्र दूबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

देखिए वीडीओ…कोरबा:दीपका में धमासान पर किन्नर शैली बोलीं—’मेरे साथ अभद्र व्यवहार का रिएक्शन हुआ, चाकू चलाने वाले को नहीं जानती’

देखें लाइव चाकूबाज़ी…कोरबा:​ये किसी एक्शन फिल्म की शूटिंग नहीं,दीपका में बीच चौराहे हुआ घमासान; किन्नरों के साथ आए युवक ने की चाकुबाजी

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

मानिकपुर खदान विस्तार: जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का हल्लाबोल, समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

Editors Picks

देखिए वीडीओ…कोरबा:दीपका में धमासान पर किन्नर शैली बोलीं—’मेरे साथ अभद्र व्यवहार का रिएक्शन हुआ, चाकू चलाने वाले को नहीं जानती’

October 2, 2026

देखें लाइव चाकूबाज़ी…कोरबा:​ये किसी एक्शन फिल्म की शूटिंग नहीं,दीपका में बीच चौराहे हुआ घमासान; किन्नरों के साथ आए युवक ने की चाकुबाजी

October 2, 2026

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.