Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

​कोरबा : 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

November 17, 2026

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

November 17, 2026

कोरबा : पुराने कार्यस्थल पर लौटकर ताजा हुईं सुनहरी यादें, बालको के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने देखा संयंत्र का आधुनिक स्वरूप

November 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Wednesday, November 25
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : देखें वीडीओ… मां और दो बच्चों की हत्या कैसे की यह बताते हुए कोई शिकन तक नहीं निर्दयी के चेहरे पर

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJune 25, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

https://www.thetimesnews.net/wp-content/uploads/2025/06/VID-20250625-WA0036.mp4
https://www.thetimesnews.net/wp-content/uploads/2025/06/VID-20250625-WA0037.mp4

00 जशपुर में मां व दो बच्चों को मार कर नदी किनारे रेत में दफनाने वाला गिरफ्तार

00 जशपुर पुलिस ने जब रांची में पकड़ा तो खा लिया था जहर

00 चरित्र शंका और प्रेम-संबंध बने तीन जिंदगियों के अंत का कारण

TTN Desk

जशपुर, 25 जून | जशपुर पुलिस ने प्रेम और संदेह की त्रासदी में बदल चुकी एक जघन्य तिहरे हत्याकांड का खुलासा किया है। आरोपी प्रमोद गिद्धी (36 वर्ष), निवासी साजबहार, थाना तपकरा को झारखंड की राजधानी रांची से धर दबोचा है। आरोपी द्वारा अपने प्रेम संबंधों और चरित्र शंका के चलते महिला और दो मासूम बच्चों की हत्या कर शवों को नदी किनारे रेत में दफनाया गया था।

0 पुलिस की पांच टीमों ने की तत्परता से जांच

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में गठित पांच अलग-अलग टीमों की सतत तलाश के बाद आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली। घटना को लेकर पुलिस को यह सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नशे में कह रहा था कि उसने साजबहार के उतियाल नदी क्षेत्र में तीन लोगों की हत्या कर शव दफनाए हैं। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो दो घंटे की मशक्कत के बाद रेत में दबे छह वर्षीय बालक, चौदह वर्षीय किशोरी और जंगल में पड़ी एक महिला का शव बरामद हुआ। शवों की पहचान सुभद्रा ठाकुर और उनके दो बच्चों के रूप में हुई।

0 बेल्ट से गला घोंटा सबका

तफ्तीश में सामने आया कि गांव का ही प्रमोद गिद्धी, जो पहले मृतका से प्रेम संबंध में था, ने चरित्र पर शंका के चलते पहले महिला की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की और फिर दोनों बच्चों को एक एक कर मौके पर बहाना कर बुलाया और उन्हें भी वैसे ही मौत के घाट उतार दिया।

0 नशे ने लील ली तीन जिंदगियां,नशे में मारा और नशे में ही कर दिया खुलासा

हैरानी भरा यह है कि आरोपी जब अपने इस क्रूर कृत्य को बता रहा था तब कोई शिकन तक उसके चेहरे पर नहीं थी।उसने सपाट लहजे में खुद पूरा घटनाक्रम बताया।खास यह कि उसने शराब के नशे में तीन जाने ली और नशे में ही उसने यह खुद बता दिया कि लापता महिला और उसके बच्चों को उसी ने मारा है और फिर भाग गया था।

0 जहर खाने के कारण पुलिस ने कराया इलाज

रांची में टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर दबिश देकर उसे पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान जहर खाने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

0इन अधिकारियों,कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका से खुलासा

पूरे ऑपरेशन में उप पुलिस अधीक्षक भावेश समरथ, निरीक्षक संदीप कौशिक, उप निरीक्षक नसरुद्दीन अंसारी, सहायक उप निरीक्षक हरिशंकर राम, नसरुद्दीन खान, हेड कांस्टेबल मिराज किस्पोट्टा और अन्य अधिकारियों ने भूमिका निभाई।

0 टीम को किया गया पुरस्कृत

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया “तिहरे हत्याकांड के आरोपी को पकड़ना हमारे लिए बड़ी चुनौती थी। पांच टीमों को अलग-अलग संभावित स्थानों पर भेजा गया था। प्रत्याशा में भेजी गई टीम ने उसे रांची में गिरफ्तार कर लाया। गिरफ्तार करने वाली टीम को नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया है।”

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 33 अधिकारियों का तबादला, राम गोपाल करियारे की कोरबा वापसी

छत्तीसगढ़ : पिकअप के सीक्रेट चैंबर से 4 करोड़ कैश बरामद: सवाल ये कि क्या रायपुर से नागपुर बन रहा काले धन का ट्रांजिट रूट ?

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

कोरबा : 23 से छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026 का आयोजन: बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर होगा मंथन, स्कूल विद्यार्थियों के लिए होगी विशेष कार्यशाला

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

Editors Picks

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 33 अधिकारियों का तबादला, राम गोपाल करियारे की कोरबा वापसी

October 31, 2026

छत्तीसगढ़ : पिकअप के सीक्रेट चैंबर से 4 करोड़ कैश बरामद: सवाल ये कि क्या रायपुर से नागपुर बन रहा काले धन का ट्रांजिट रूट ?

October 26, 2026

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

October 22, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.