Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

November 6, 2026

राताखार में बहुप्रतीक्षित सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, विकास में बालको के योगदान की सराहना,17 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

November 4, 2026

कोरबा राज्योत्सव-2026: बालको पैवेलियन में दिखी औद्योगिक प्रगति और सामुदायिक विकास की भव्य झलक

November 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Tuesday, November 10
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

बड़ी खबर : ट्रंप ने किया सीजफायर का ऐलान,ईरान ने कहा पहले हमले रोके इजरायल,उधर इजरायल में बज रहे है सायरन

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJune 24, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO इजरायल-ईरान जंग को लेकर एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर का ऐलान किया है और दोनों देशों के बीच सहमति बनने के दावे हुए हैं. वहीं, दूसरी तरफ इजरायल के कई इलाकों में सायरन बजने की खबरें आई हैं. इजरायली सेना (IDF) ने दावा किया है कि ईरान की तरफ से मिसाइल हमला होने की वजह से कई इलाकों में सायरन बज रहे हैं.

OO ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे का खंडन किया है, जिसमें उन्होंने ईरान और इजरायल के बीच युद्धविराम समझौता हो जाने की बात कही है।

OO मध्य पूर्व में 12 दिनों से जारी खूनी संघर्ष के बाद अब शांति की उम्मीद जगी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (23 जून 2025) को ऐलान किया कि ईरान और इजरायल अब सीजफायर के लिए सहमत हो गए हैं और अगले 24 घंटों में युद्धविराम लागू हो जाएगा. हालांकि, इसमें मुस्लिम देश कतर ने काफी बड़ी भूमिका अदा की है.

TTN Desk

ईरान और इजरायल के बीच की जंग थमती दिख रही है. एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जल्दबाजी दिखाते हुए सोशल मीडिया पर ऐलान कर दिया कि ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर समझौता हो गया है. इसके तुरंत बाद ईरान के विदेश मंत्री ने बताया कि ऐसा कोई समझौता नहीं हुआ है लेकिन अगर इजरायल हमला रोकता है तो ईरान भी कोई हमला नहीं करेगा. कुल मिलाकर 12 दिनों से जारी जंग रुक गई है.

इस कथित सीजफायर के पहले ईरान ने बड़ा कदम उठाया था जब उसने अपने परमाणु ठिकानों पर हमले के लिए कतर में अमेरिका के सैन्य बेस- अल-उदीद को निशाना बनाया. हालांकि जिस पोस्ट में ट्रंप ने सीजफायर समझौते का दावा किया था, उसमें उन्होंने ईरान के इस जवाबी हमले पर भी तंज किया था और उसे शुक्रिया कहते हुए दावा किया कि ईरान ने हमले के पहले ही उन्हें जानकारी दे दी थी कि वो हमला करने वाला है.

अराघची ने स्पष्ट किया कि फिलहाल ऐसा कोई समझौता फाइनल नहीं हुआ है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान और इजरायल पूर्ण युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। इसे नकारते हुए ईरानी के विदेश मंत्री ने कहा है इजरायल से कोई समझौता नहीं हुआ है। हालांकि उन्होंने इजरायल की ओर से हमले रुकने पर युद्ध रोकने की बात कही है।अराघची का कहना है कि हमले रोकने की जिम्मेदारी इजरायल की है।

डोनाल्ड ट्रंप की सीजफायर की घोषणा के कुछ घंटे ईरानी विदेश मंत्री की ओर से बयान आया है। इसमें उन्होंने कहा है कि हमले इजरायल की ओर से शुरू किए गए, ईरान ने सिर्फ बचाव में जवाबी कार्रवाई की है। ऐसे में इस युद्ध को रोकने की जिम्मेदारी भी इजरायल पर है। इजरायल को पहले अपने हमले रोकने होंगे। अगर इजरायल अपनी ओर से अटैक रोकता है तो ईरान भी जवाबी हमले नहीं करेगा।

O इजरायल रोके अपने हमले: अराघची

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मंगलवार सुबह एक्स पर पोस्ट करते हुए युद्धविराम पर तेहरान की स्थिति स्पष्ट की है। अराघची ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘ईरान ने बार-बार स्पष्ट किया है कि इजरायल ने ईरान पर युद्ध शुरू किया ना कि हमने अटैक किया है। अभी तक किसी भी युद्ध विराम या सैन्य अभियानों की समाप्ति पर कोई समझौता नहीं हुआ है। हालांकि इजरायली शासन अगर ईरानी लोगों के खिलाफ अपने आक्रमण को तेहरान समय के अनुसार सुबह 4 बजे से पहले बंद कर दे तो हमारा भी अपनी प्रतिक्रिया जारी रखने का कोई इरादा नहीं है। हमारे सैन्य अभियानों की समाप्ति पर अंतिम निर्णय बाद में लिया जाएगा।’

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

खास रिपोर्ट : हीरे के बाद अब लैब में बना सोना, क्या गिरेंगी कीमतें?

​देखें वीडीओ… कोरबा: भारी बवाल,ट्रिपल इंजन सरकार में भी सुनवाई नहीं: अस्पताल ढहाने से भड़के BJP विधायक प्रेमचंद पटेल, SECL GM दफ्तर पर जड़ा ताला

एक महान युग का अंत : लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास! ⚽🇦🇷

“… सब मुमकिन है” : 22,006 करोड़ का कर्ज और चुकाए सिर्फ 6.5 करोड़! Zee के संस्थापक सुभाष चंद्रा पर ‘महा-हेयरकट’ फैसला सुन चौंक गया देश

मानिकपुर खदान जनसुनवाई : प्रभावितों की मांग पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने दिए स्थगित करने के निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज : छात्रों ने विधानसभा रोड कब्जाया, भूख हड़ताली देवेंद्रनाथ भी शामिल,आज ही सीएम का जन्मदिन भी

Editors Picks

खास रिपोर्ट : हीरे के बाद अब लैब में बना सोना, क्या गिरेंगी कीमतें?

October 31, 2026

​देखें वीडीओ… कोरबा: भारी बवाल,ट्रिपल इंजन सरकार में भी सुनवाई नहीं: अस्पताल ढहाने से भड़के BJP विधायक प्रेमचंद पटेल, SECL GM दफ्तर पर जड़ा ताला

September 19, 2026

एक महान युग का अंत : लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास! ⚽🇦🇷

August 31, 2026

“… सब मुमकिन है” : 22,006 करोड़ का कर्ज और चुकाए सिर्फ 6.5 करोड़! Zee के संस्थापक सुभाष चंद्रा पर ‘महा-हेयरकट’ फैसला सुन चौंक गया देश

August 27, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.