Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Monday, September 28
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»छत्तीसगढ़

कोल लेवी घोटाला : रानू, सौम्या,तिवारी,विश्नोई को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी शर्तों के साथ जमानत दी पर अभी जेल में ही रहना होगा

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaMay 30, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

फाइल फोटो : आरोपियों को जब रायपुर कोर्ट में पेश किया गया था तब का

OO सुप्रीम कोर्ट ने सूर्यकांत तिवारी, सौम्या चौरसिया, रानू साहू को अंतरिम जमानत दी, छत्तीसगढ़ में रहने पर रोक, आरोपी राज्य के बाहर निवास करेंगे, एक सप्ताह में नया पता प्रस्तुत करना अनिवार्य, गवाहों को प्रभावित करने या साक्ष्य से छेड़छाड़ की स्थिति में जमानत रद्द होगी।जमानत के बावजूद अन्य मामलों के कारण जेल से अभी रिहाई नहीं होगी।

TTN Desk

नई दिल्ली/रायपुर।सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाले के प्रमुख आरोपियों — व्यवसायी सूर्यकांत तिवारी, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी सौम्या चौरसिया, रानू साहू और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी समीर विश्वोई — को अंतरिम जमानत दे दी। हालांकि ये अभी जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे क्योंकि ईओडब्ल्यू ने इनके खिलाफ और भी मामले दर्ज किए है।न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने इस मामले में बेहद सख्त शर्तें लगाईं ताकि जांच की निष्पक्षता और प्रामाणिकता सुनिश्चित की जा सके।

अदालत ने निर्देश दिया कि सभी आरोपी ट्रायल कोर्ट की संतुष्टि के अनुसार जमानत बॉन्ड प्रस्तुत करें।

O छत्तीसगढ़ से बाहर रहना होगा

विशेष रूप से, चार प्रमुख आरोपियों — सूर्यकांत तिवारी, सौम्या चौरसिया, रानू साहू और समीर विश्वोई — को अंतरिम जमानत की अवधि के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य में निवास करने से रोक दिया गया है, हालांकि उन्हें जांच एजेंसियों या ट्रायल कोर्ट के समक्ष पेश होने की आवश्यकता होने पर राज्य में आना होगा। आरोपियों को रिहाई के एक सप्ताह के भीतर राज्य से बाहर अपने निवास का पता प्रस्तुत करना होगा और स्थानीय पुलिस थाने को सूचित करना होगा।

O गवाहों से संपर्क भी किया तो जमानत रद्द

न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने आदेश का पाठ करते हुए स्पष्ट कहा, “ये ऐसे लोग हैं जिनमें जांच को प्रभावित करने की क्षमता है।” अदालत ने सख्त शब्दों में कहा कि यदि आरोपी गवाहों से संपर्क करने, उन्हें प्रभावित करने या किसी भी प्रकार से साक्ष्य से छेड़छाड़ करने की कोशिश करते हैं, तो यह अंतरिम जमानत के दुरुपयोग के रूप में माना जाएगा, जिससे उनकी रिहाई रद्द की जा सकती है।

O पासपोर्ट करें कोर्ट में जमा

इसके अतिरिक्त, अदालत ने सभी आरोपियों को निर्देशित किया कि वे अपनी अंतरिम रिहाई के तुरंत बाद अपने पासपोर्ट विशेष अदालत में जमा करें और जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करें। पीठ ने यह भी स्पष्ट किया कि यह अंतरिम राहत केवल अस्थायी व्यवस्था है और इससे आरोपियों के पक्ष में कोई न्यायिक लाभ नहीं उत्पन्न होगा।

O कोर्ट का कड़ा रुख,गवाहों की सुरक्षा पर सवाल

सुनवाई के दौरान, पीठ ने अभियोजन पक्ष से कठोर सवाल पूछे और गवाहों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने टिप्पणी की, “आपको गवाहों में यह विश्वास पैदा करना होगा कि वे सुरक्षित रहेंगे। यदि आप उन्हें इन प्रभावशाली व्यक्तियों के रहमोकरम पर छोड़ देंगे, तो जांच का क्या होगा?” अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि गवाहों को पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी गई, तो मामले की सच्चाई सामने लाना कठिन हो जाएगा और जांच की निष्पक्षता पर गंभीर आंच आएगी।

ये केस रानू साहू बनाम छत्तीसगढ़ राज्य, एसएलपी (क्रिमिनल) नंबर 15941/2024 और इससे संबंधित याचिकाएं था। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ताओं सिद्धार्थ डे, मुख्ता गुप्ता, सिद्धार्थ अग्रवाल, और अधिवक्ताओं तुषार गिरी व हर्षवर्धन पारगनिहा ने दलीलें पेश कीं, जबकि उत्तरदाताओं की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी और डिप्टी एडवोकेट जनरल रवि शर्मा ने पक्ष रखा।

O हाल के समय का बहुचर्चित घोटाला

छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला राज्य के हालिया सबसे चर्चित मामलों में से एक रहा है, जिसमें बड़े अधिकारियों, व्यवसायियों और राजस्व अधिकारियों पर आरोप लगे हैं। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय और राज्य की आर्थिक अपराध शाखा दोनों जांच कर रही हैं, और अब सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में अंतरिम जमानत की शर्तों के तहत जांच की निगरानी की जा रही है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया

​जांजगीर-चांपा : आकाशीय बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल ​

Chhattisgrh : BMC’s 4th Chhattisgarh Cancer Conclave Inaugurated: CM Vishnu Deo Sai Launches Cervical Cancer Elimination Programme

छत्तीसगढ़ : बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन, 50 से अधिक सर्जन हुए शामिल

Editors Picks

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया

September 20, 2026

​जांजगीर-चांपा : आकाशीय बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल ​

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.