कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत चांपा रोड पर स्थित अडानी पावर प्लांट (पूर्व लैंको) पताढ़ी में हुए दर्दनाक हादसे में पावरमेक ठेका कंपनी में कार्यरत वेल्डर सतीश शांडिल्य पिता लालाराम 31 वर्ष की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार शाम लगभग 4 बजे हुआ, जब सतीश करीब 2.5 मीटर गहरे गड्ढे में वेल्डिंग का कार्य कर रहा था और अचानक मिट्टी धंस गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मिट्टी धंसने से सतीश बुरी तरह घायल हो गया था। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहाँ हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रैफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी सप्ताह पावर प्लांट की दीवार फांदने की कोशिश कर रहे एक किशोर की भी करेंट लगने से मौत हो गई थी।


