Home Breaking News छत्तीसगढ़ : सॉल्वेंट प्लांट पर ग्रामीणों का हमला,संचालकों को पीटा,25 लाख लुट...

छत्तीसगढ़ : सॉल्वेंट प्लांट पर ग्रामीणों का हमला,संचालकों को पीटा,25 लाख लुट की भी चर्चा

TTN Desk

छत्तीसगढ़ में सूरजपुर जिले के नेवरा गांव में स्थित एक सॉल्वेंट प्लांट में मंगलवार रात (20 मई 2025) को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।मंगलवार की रात कोई 9 बजे 50 से अधिक लोगों के एक समूह ने प्लांट पर हमला कर दिया और उसके संचालकों, आशीष मित्तल और अमन मित्तल को बंधक बना लिया। हमलावरों ने प्लांट में तोड़फोड़ भी की और करीब 25 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह घटना प्लांट और आसपास के ग्रामीणों के बीच पैसों के लेन-देन से जुड़े विवाद का परिणाम है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमलावर स्थानीय ग्रामीण ही हैं जिन्होंने पुरानी रंजिश और आर्थिक विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया।
घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस ने औपचारिक रूप से लूट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट में हमला और तोड़फोड़ की बात सामने आई है।
घायल अमन मित्तल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। उनके बड़े भाई आशीष मित्तल ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और आगे की जांच जारी है।