Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Friday, September 25
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

हैरान करने वाली घटना :तंत्र मंत्र के फेर में दो सगे भाइयों की मौत, मां,दो बहन और एक भाई हॉस्पिटल में भर्ती

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaOctober 18, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

0 छत्तीसगढ़ में तंत्र-मंत्र से सिद्धी पाने का खेल! अमीर बनने के लिए पूजा कर रहा था परिवार, पुलिस भी देखकर हुई हैरान

TTN Desk

छत्तीसगढ़ के सक्ती में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। तंत्र-मंत्र से सिद्धी पाने के लिए साधना करने के दौरान 2 सगे भाइयों की मौत हो गई। वहीं परिवार के 4 लोग चिल्लाते हुए बेहोश हो गए। बताया जा रहा है कि ग्राम तांडुलडीह निवासी परिवार के सभी लोग पिछले 7 दिन से तंत्र-मंत्र से सिद्धी पाने के लिए उपवास रखकर साधना कर रहे थे। यह घटना सक्ती जिले के बारद्वारा थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने महिला, उसकी 2 बेटियों और एक बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो परिवार के सभी लोग साधना कर रहे थे। इधर, डॉक्टरों का कहना है कि परिवार के लोगों की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस का कहना है कि मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

बाबा की फोटो रखकर कर रहे थे साधना

पुलिस ने बताया कि ग्राम तांदुलडीह निवासी फिरित बाई के पति की मौत हो चुकी है। पिछले 7 दिनों से महिला अपने 3 बेटे और 2 बेटियां के साथ घर के एक कमरे में तांत्रिक साधना कर रही थी। महिला ने पूजा-पाठ करने के लिए अपने घर में उज्जैन के किसी बाबा की फोटो रखी थी। बताया जा रहा है कि कई दिनों तक घर से परिवार का कोई सदस्य बाहर नहीं निकला था। ऐसे में अचानक शुक्रवार दोपहर को घर से चिल्लाने की तेज आवाज आई। एकदम से हुए शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और रिश्तेदार को सूचना दी। इस पर फिरित बाई का भतीजा पहुंचा और उसने पड़ोसियों के साथ मिलकर दरवाजा खुलवाया। फिरित बाई ने दरवाजा खोलते हुए कहा कि घर में पूजा-पाठ चल रही है।

महिला बोली- सत्संग सुनने गए हैं दोनों बेटे

इसके बाद ग्रामीणों ने कमरे में झांककर देखा तो पता चला कि फिरित बाई का बेटा विकास गोड़ (25) और विक्की गोड़ (22) जमीन पर पड़े हुए हैं। बाकी लोग भी चिल्ला रहे हैं। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौक पर पहुंची तो महिला बोली कि घर में सत्संग चल रहा है आप भी सुनने के लिए बैठ जाओ। पुलिस ने बताया कि महिला अपनी दोनों बेटियों को सामने बिठाए हुए थी। बोल रही थी कि नागलोक से भी लोग आए हैं। यहां सब लोग बैठ जाओ। इस दौरान महिला जय गुरुदेव के नारे लगवाती है। वहीं जमीन पर पड़े अपने दोनों बेटों के लिए कहती है कि वो सत्संग सुनने के लिए गए हैं।

मौके से पूजा और पठन सामग्री मिली

पुलिस को घटनास्थल पर पूजा और पठन सामग्री और कुछ कपड़े मिले हैं। पुलिस ने बताया कि काफी दिनों से कमरा बंद था। ऐसे में संभवम: दोनों युवकों की मौत दम घुटने से हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। हत्या है या आत्महत्या यह एक्सपर्ट की राय पर निर्भर है। वहीं लोगों का कहना है कि धन-संपत्ति के लालच में तांत्रिक क्रिया की जा रही थी।

एफएसएल और जिला पुलिस की टीम जांच में जुटी

पुलिस और ग्रामीणों ने पूरी घटना का वीडियो बनाया। इस दौरान चिल्लाते हुए सभी लोग बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद पुलिस सभी को अस्पताल लेकर पहुंची। जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उनके शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों की हालत देखकर डॉक्टरों का कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। डीएसपी मनीष कुंवर ने बताया कि एफएसएल और जिला पुलिस की टीम जांच कर रही है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया

​जांजगीर-चांपा : आकाशीय बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल ​

Chhattisgrh : BMC’s 4th Chhattisgarh Cancer Conclave Inaugurated: CM Vishnu Deo Sai Launches Cervical Cancer Elimination Programme

छत्तीसगढ़ : बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन, 50 से अधिक सर्जन हुए शामिल

​देखें वीडीओ… कोरबा: भारी बवाल,ट्रिपल इंजन सरकार में भी सुनवाई नहीं: अस्पताल ढहाने से भड़के BJP विधायक प्रेमचंद पटेल, SECL GM दफ्तर पर जड़ा ताला

​बड़ी खबर : 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों का चयन निरस्त, वापस भेजे जाएंगे मूल लिपिक पद पर; परीक्षा में मिलीं भारी गड़बड़ियां,पढ़िए ऑर्डर की कॉपी

Editors Picks

सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया

September 20, 2026

​जांजगीर-चांपा : आकाशीय बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल ​

September 19, 2026

Chhattisgrh : BMC’s 4th Chhattisgarh Cancer Conclave Inaugurated: CM Vishnu Deo Sai Launches Cervical Cancer Elimination Programme

September 19, 2026

छत्तीसगढ़ : बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन, 50 से अधिक सर्जन हुए शामिल

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.