Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Thursday, September 24
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

बेजुबान की ये भी श्रद्धा : जब पुलिस डॉग ने पहले देवी मां को किया प्रणाम फिर ढूंढ निकाली मंदिर की चोरी गई दानपेटी

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaNovember 20, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

O मंदिर में दो लाख की चोरी की अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे,जल्द हो सकता है खुलासा

कोरबा।पाली। अधिकांश लोग अपने-अपने इष्ट देव को सिर झुका कर पूजन नमन कर अपने किसी कार्य की शुरुआत करते है लेकिन बात तब और श्रद्धा पूर्ण हो जाती है जब एक बेजुबान भी अपने कार्य को की शुरुआत मां के चरणों में शीश झुकाकर करता हो।

यह अनोखा नजारा पेश आया पाली के मां काली मंदिर के सामने जब यहां मां के आभूषणों की चोरी का सुराग तलाशने के लिए जिला पुलिस बल के खोजी डॉग बाघा को लाया गया। मंदिर की चौखट पर पहुंचते ही जब बाघा के मास्टर ने मां को प्रणाम किया तो वहीं बाघा भी काफी सहजता से मां के चरणों में शीश झुकाए नजर आया। यह दृश्य आसपास मौजूद लोगों ने काफी उत्सुकतापूर्वक अपने मोबाइल में कैद किया और तारीफ किये बिना नहीं रह सके।

O … और जा पहुंचा ढाई किलोमीटर दूर दानपेटी तक

मां काली के दर पर नमन करने के बाद बाघा ने मंदिर के भीतर प्रवेश किया और यहां चोरों द्वारा छोड़े गए सुराग के आधार पर दौड़ लगाते हुए सीधे लगभग ढाई किलोमीटर तक की दूरी तय किया और खेतों के रास्ते होते हुए एक जगह जाकर थम गया। यहां दानपेटी पड़ी हुई मिली। चोर यहां तक दान पेटी लेकर सीधे मंदिर से आए और ताला तोड़कर दान की रकम लेकर चलते बने।

O यूं हुई मंदिर में चोरी

बता दें कि अज्ञात चोर 18-19 नवम्बर की मध्य रात्रि पाली थाना अंतर्गत काली मंदिर का ताला तोड़कर चांदी का मुकुट, छत्र, अन्य आभूषण कीमती करीब 2 लाख रुपए समेत दान पेटी उठा ले गए। राजकालिका मंदिर के पुजारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि रोज की तरह वो सोमवार रात करीब 9 बजे मंदिर का कपाट बंद करके घर चले गए थे। अगली सुबह जब मंदिर पहुंचे, तो कपाट का ताला टूटा हुआ था, दरवाजा खुला था। अंदर मंदिर के गर्भगृह का ताला भी टूटा हुआ और पास में एक त्रिशूल पड़ा मिला। माना जा रहा है कि इसी त्रिशूल की मदद से ताला को तोड़ा गया है। मॉं काली की प्रतिमा से मुकुट, नथनी, छत्र, अन्य देवी- देवताओं के गहने सहित कुल दो लाख का सामान गायब मिला। चोर दान पेटी भी उठा ले गए थे। सूचना के बाद पाली पुलिस और डॉग स्क्वाड ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की। बाघा ने कुछ अहम सुराग पुलिस को दिए हैं जिनके आधार पर चोरों का पता लगाया जा रहा है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

मानिकपुर खदान विस्तार: जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का हल्लाबोल, समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

कोरबा:शासकीय भवनों पर बुलडोजर कार्रवाई पर प्रशासन की सफाई: जर्जर इमारतों से पहले ही हो चुकी थी शिफ्टिंग,सोमवार को बिलासपुर में अहम बैठक

कोरबा:मालती किन्नर के निधन के बाद गद्दी और उत्तराधिकार को लेकर विवाद गहराया, धमकाने का आरोप

Chhattisgrh : BMC’s 4th Chhattisgarh Cancer Conclave Inaugurated: CM Vishnu Deo Sai Launches Cervical Cancer Elimination Programme

छत्तीसगढ़ : बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन, 50 से अधिक सर्जन हुए शामिल

Editors Picks

September 22, 2026

मानिकपुर खदान विस्तार: जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का हल्लाबोल, समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

September 20, 2026

कोरबा:शासकीय भवनों पर बुलडोजर कार्रवाई पर प्रशासन की सफाई: जर्जर इमारतों से पहले ही हो चुकी थी शिफ्टिंग,सोमवार को बिलासपुर में अहम बैठक

September 20, 2026

कोरबा:मालती किन्नर के निधन के बाद गद्दी और उत्तराधिकार को लेकर विवाद गहराया, धमकाने का आरोप

September 20, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.