Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

देखें वीडीओ…कोरबा: पटेल पारा निवासी 52 वर्षीय महिला लापता, परिजनों ने तलाश में आमजन से की सहयोग की अपील

November 12, 2026

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

November 6, 2026

राताखार में बहुप्रतीक्षित सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, विकास में बालको के योगदान की सराहना,17 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

November 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Thursday, November 12
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना : ये क्या छत्तीसगढ़ में हर महीने एक हजार रुपए सनी लियोनी के नाम…अब होगी एफआईआर

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaDecember 22, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO छत्तीसगढ़ की साय सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक महतारी वंदन योजना का लाभ बस्तर में बॉलीवुड की चर्चित अदाकारा सनी लियोन को मिल रहा है. यह हम नहीं कह रहे यह खुद शासन की महतारी वंदन योजना की वेब साइट बता रही है. वेब साइट में पंजीयन क्रमांक MVY006535575 डालने पर हितग्राही का नाम सनी लियोन और पति का जॉनी सींस दर्शाया गया है.

TTN Desk

छत्तीसगढ़ में सनी लियोन के नाम से महतारी वंदन योजना का लाभ लेने की जानकारी सामने आने के बाद मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। असल में सनी लियोन के नाम से वीरेंद्र जोशी नामक व्यक्ति जालसाजी कर अवैधानिक तरीके से राशि का आहरण अपने खाते में कर रहा था। इस मामले में कलेक्टर के निर्देश पर आरोपी युवक की खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।
बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने महतारी वंदन योजना में ग्राम तालुर से संबंधित अनियमितता की जांच करने के निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारियों को दिए था। जिसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने रविवार को संबंधितों पर आवश्यक कार्रवाई भी की है। जांच में सामने आया कि बस्तर में एक युवक सनी लियोन के नाम से योजना का लाभ ले रहा था। इस मामले में प्रशासन ने दोषी व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

मामले को लेकर बस्तर कलेक्टर हरीश एस ने बताया है कि जानकारी लगते ही संबंधित बैंक खाते को होल्ड कर दिया गया है. साथ ही योजना के तहत जारी राशि को रिकवरी करने के अलावा अब प्रशासन ने धोखाधड़ी कर योजना का लाभ लेने के आरोप में FIR दर्ज करने के आदेश भी दे दिए हैं.

O आखिर अप्रूवल कैसे मिला,जब है अनेक औपचारिकताएं

कलेक्टर ने बताया कि पंजीयन के बाद इसे अप्रूवल कैसे मिला इसकी भी जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार आवेदन का पंजीयन करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की आईडी और अप्रूवल देने वाली सुपरवाइजर को भी प्रशासन ने चिन्हित कर लिया है. इनके खिलाफ भी प्रशासन सख्त कार्रवाई करने के मूड में है.

बस्तर के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मीडिया खुलासे के बाद महतारी वंदन योजना में सनी लियोन को मिल रहे हजार रुपए की शिकायत प्राप्त हुई। इसकी प्रारंभिक जांच से पता चला कि उक्त आवेदन ग्राम तालूर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी की आईडी से रजिस्टर्ड हुआ है।

O वीरेंद्र जोशी ने किया खेल

मामले की जांच किए जाने पर पता चला कि वीरेंद्र जोशी नामक व्यक्ति द्वारा जालसाजी कर अवैधानिक तरीके से राशि का आहरण अपने खाते में किया जा रहा है। संबंधित युवक के विरुद्ध शासन के साथ धोखाधड़ी करने के अपराध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उसके बैंक खाते को होल्ड कर वसूली की भी कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और तत्कालीन पर्यवेक्षक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है।

O मंत्री ने कांग्रेस को ही निशाने पर लिया
इस मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया कि इस तरह की योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है।इधर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कांग्रेस को ही निशाने पर ले लिया।

उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से कांग्रेस आरोप लगा रही है यह सरकार कुछ नही कर रही है। कांग्रेस जनता के पास तो जाए तब उनको पता चलेगा और रही बात महतारी वंदन योजना कि तो कांग्रेस को 70 लाख महिलाओं को मिल रहे महतारी वंदन योजना का लाभ पच नहीं रहा है जिस तरह से इस योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है यह कांग्रेस को अच्छा नही लगा रहा है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 33 अधिकारियों का तबादला, राम गोपाल करियारे की कोरबा वापसी

छत्तीसगढ़ : पिकअप के सीक्रेट चैंबर से 4 करोड़ कैश बरामद: सवाल ये कि क्या रायपुर से नागपुर बन रहा काले धन का ट्रांजिट रूट ?

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

कोरबा : 23 से छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026 का आयोजन: बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर होगा मंथन, स्कूल विद्यार्थियों के लिए होगी विशेष कार्यशाला

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

Editors Picks

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 33 अधिकारियों का तबादला, राम गोपाल करियारे की कोरबा वापसी

October 31, 2026

छत्तीसगढ़ : पिकअप के सीक्रेट चैंबर से 4 करोड़ कैश बरामद: सवाल ये कि क्या रायपुर से नागपुर बन रहा काले धन का ट्रांजिट रूट ?

October 26, 2026

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

October 22, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.