Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Sunday, September 27
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

भूपेश पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ‘चक्का जाम’, छत्तीसगढ़ में कई जगह प्रदर्शन

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJuly 23, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

00 पूर्व मंत्रियों और विधायकों समेत कई दिग्गज नेता सड़कों पर उतरे, एंबुलेंस को मिली छूट

TTN Desk


रायपुर/कोरबा: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने आज राज्यभर में जोरदार प्रदर्शन किया। ‘चक्का जाम’ के आह्वान पर कई प्रमुख स्थानों पर सड़कों को अवरुद्ध कर दिया गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।बिलासपुर में चरणदास महंत सहित कांग्रेस नेता सड़क पर कुर्सी डाल बैठ गए।

0 अहमदाबाद से चल रही है सरकार: बघेल

भूपेश बघेल ने ईडी की कार्रवाई और अपने बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में आर्थिक नाकेबंदी का समर्थन किया। उन्होंने दावा किया कि यह सियासी साजिश है और सरकार अहमदाबाद से संचालित हो रही है। साथ ही, उन्होंने कहा कि अडानी के लिए पेड़ों की कटाई के मुद्दे को उठाने के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई।

0 आर्थिक नाकेबंदी पूरी तरह से फेल : अरुण साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आर्थिक नाकेबंदी को पूरी तरह विफल बताया और कहा कि राज्य की जनता, व्यापारिक संगठनों, और श्रमिक संगठनों ने इसका विरोध किया। उन्होंने चैतन्य बघेल पर 1000 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हुए कांग्रेस को भ्रष्टाचारियों का समर्थन करने वाला बताया।

जनता को परेशान कर रहे है : शर्मा

वहीं दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नाकेबंदी को असंवैधानिक करार दिया और सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस यह कहना चाहती है कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने भूपेश बघेल और कांग्रेस पर जनता को परेशान करने का आरोप लगाया।

0 कोरबा के प्रदर्शन की बागडोर सम्हाली पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने

इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया, कटघोरा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, और पालीतानाखार के पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रमुख प्रदर्शन स्थल:
राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन का जबरदस्त असर देखा गया:

* रायपुर: राजधानी रायपुर में वीआईपी रोड पर श्रीराम मंदिर चौक के पास प्रदर्शनकारियों ने चक्का जाम किया। इसके अलावा, धरसींवा और धनेली में भी नेशनल हाईवे को अवरुद्ध कर दिया गया।

* दुर्ग: दुर्ग जिले में सिरसा गेट (भिलाई-3), जामुल एसीसी और मिनी माता चौक (दुर्ग) पर भी सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

* बिलासपुर: बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर सकरी पेंड्रीडीह फ्लाईओवर के नीचे प्रदर्शनकारियों ने यातायात बाधित किया।

* जगदलपुर: रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर चक्का जाम किया गया।

* कोरबा: कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग को भी प्रदर्शनकारियों ने ब्लॉक कर दिया।पुतला दहन किया।

0 एम्बुलेंस सहित आवश्यक सेवाओं को दी छूट

प्रदर्शन के दौरान, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मानवीयता का परिचय देते हुए एंबुलेंस सहित अन्य आवश्यक सेवाओं को जाम से छूट दी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में कोई बाधा न आए। यह प्रदर्शन चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के विरोध में किया गया, जिसे कांग्रेस पार्टी राजनीतिक प्रतिशोध का नतीजा बता रही है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

मानिकपुर खदान विस्तार: जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का हल्लाबोल, समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

कोरबा:शासकीय भवनों पर बुलडोजर कार्रवाई पर प्रशासन की सफाई: जर्जर इमारतों से पहले ही हो चुकी थी शिफ्टिंग,सोमवार को बिलासपुर में अहम बैठक

सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया

कोरबा:मालती किन्नर के निधन के बाद गद्दी और उत्तराधिकार को लेकर विवाद गहराया, धमकाने का आरोप

Editors Picks

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

September 22, 2026

मानिकपुर खदान विस्तार: जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का हल्लाबोल, समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

September 20, 2026

कोरबा:शासकीय भवनों पर बुलडोजर कार्रवाई पर प्रशासन की सफाई: जर्जर इमारतों से पहले ही हो चुकी थी शिफ्टिंग,सोमवार को बिलासपुर में अहम बैठक

September 20, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.