Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Tuesday, September 29
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»देश

भारतीय सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस : ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान, 35-40 सैनिक ढेर,100 आतंकी भी मरे

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaMay 11, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN Desk

नई दिल्ली, 11 मई 2025: भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना ने रविवार शाम एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान सीमा पर ताज़ा स्थिति पर महत्वपूर्ण अपडेट साझा किए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई (DGMO, भारतीय सेना), एयर मार्शल एके भारती (DG एयर ऑपरेशंस, वायुसेना), और वाइस एडमिरल एएन प्रमोद (DG नेवल ऑपरेशंस, नौसेना) ने किया।

O नौ आतंकी शिविरों को हमले के लिए चुना गया, 100 से अधिक आतंकी ढेर

सेना के अधिकारयों ने तस्वीरों के साथ विस्तार से बताया कि स्ट्राइक से पहले के हालात कैसे थे और सेना की कार्रवाई के बाद का मंजर कैसा है। उन्होंने बताया कि भारत की जवाबी कार्रवाई के डर से कुछ आतंकी ठिकाने खाली हो गए। ऑपरेशन सिंदूर के लिए सोच-विचार कर नौ आतंकी शिविरों को हमले के लिए चुना गया। 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। कंधार विमान अपहरण में शामिल रऊफ अजहर जैसे हाई वैल्यू टारगेट यानी वांटेड आतंकी को भी खत्म कर दिया।

O ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तानी नुकसान

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकी हमले (जिसमें 26 लोग मारे गए) के जवाब में शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने 6-7 मई को पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक एयर स्ट्राइक की। इन हमलों में पाकिस्तानी सेना को “भारी नुकसान” हुआ, जिसमें 35-40 सैनिकों और अधिकारियों के मारे जाने की पुष्टि की गई। इसके अलावा, लाहौर में पाकिस्तान का एक प्रमुख एयर डिफेंस सिस्टम (HQ-9), चार वायु रक्षा स्थल, और तीन लड़ाकू जेट नष्ट किए गए। भारतीय हमलों में केवल सैन्य और आतंकी ठिकाने निशाना बनाए गए, न कि नागरिक क्षेत्र।

O पाकिस्तान के हमलों का यूं दिया जवाब

DGMO राजीव घई ने बताया कि पाकिस्तान ने 9 मई को जम्मू सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया और 11 मई को बारामूला से भुज तक 26 ड्रोन हमलों की कोशिश की, जिन्हें भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों (S-400 सहित) ने नाकाम कर दिया। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को निशाना बनाया, जिससे उनके सैन्य ढांचे को और नुकसान पहुंचा।

O पाकिस्तानी दावों का खंडन

पाकिस्तान ने दावा किया कि उनके हमलों में भारतीय सेना को नुकसान हुआ और पांच भारतीय जेट्स को मार गिराया गया। भारतीय अधिकारियों ने इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि कोई भी भारतीय विमान या सैन्य सुविधा को नुकसान नहीं पहुंचा। पाकिस्तान ने यह भी दावा किया कि भारतीय हमलों में 31 नागरिक मारे गए, जिसमें मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य शामिल थे। भारतीय सेना ने इन आरोपों को “झूठा प्रचार” करार देते हुए कहा कि उनके हमले आतंकवाद विरोधी थे और नागरिकों को निशाना नहीं बनाया गया।

O ताज़ा स्थिति और भारत की तैयारी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बना हुआ है। 32 हवाई अड्डों पर 15 मई तक नागरिक उड़ानें बंद हैं। लेफ्टिनेंट जनरल घई ने जोर देकर कहा कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए भारतीय सेना को “फ्री हैंड” दिया गया है और किसी भी आक्रामकता का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

Editors Picks

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.