00 सत्या जायसवाल को कोषाध्यक्ष और संदीप शर्मा को मिली जिला कार्यक्रम प्रभारी की जिम्मेदारी
TTN डेस्क
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक विस्तार के तहत कोरबा जिले में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा कर दी गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनुपम पॉल के अनुमोदन पर जिला संयोजक डॉ. अंजना सिंह ने नई टीम की सूची जारी की है। इस कार्यकारिणी में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जिला कार्यकारिणी में सत्या
जायसवाल को जिला कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, जबकि संदीप शर्मा को जिला कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने भरोसेमंद चेहरों पर दांव खेलते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का प्रयास किया है।
पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है:
डॉ. अंजना सिंह के नेतृत्व वाली इस टीम में धनसाय साहू और रमेश पिल्लई को सह-संयोजक बनाया गया है। अन्य प्रमुख नियुक्तियों में राकेश उपाध्याय को जिला कार्यक्रम सह-प्रभारी, सिया राम चंद्रा को जिला कार्यालय प्रभारी और नवीन जायसवाल को जिला कार्यालय सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
0 मीडिया और सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान
डिजिटल दौर में संगठन की पहुंच बढ़ाने के लिए मीडिया विभाग में हीरापणी वैष्णव को जिला मीडिया प्रभारी और रीता राजवाड़े को सह-प्रभारी बनाया गया है। वहीं सोशल मीडिया की कमान जितेन्द्र वर्मा (जिला सोशल मीडिया प्रभारी) और मधु मिश्रा (सह-प्रभारी) को सौंपी गई है।
जिला पदाधिकारियों के साथ ही 10 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई है। इसमें मूलचंद पटेल, गुरूदयाल मानिकपुरी, लता रजक, गायत्री निषाद, गजाधर साहू, घनश्याम श्रीवास, डिकेश्वर साहू, मीना भैसारे, मनमोहन राठिया और सुभद्रा महंत को शामिल किया गया है।


