Home Uncategorized ब्रेकिंग न्यूज : पेट्रोल, डीजल मिलेगा महंगा,सरकार ने 2 रुपए एक्साइज ड्यूटी...

ब्रेकिंग न्यूज : पेट्रोल, डीजल मिलेगा महंगा,सरकार ने 2 रुपए एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई

OO सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी है। इससे पेट्रोल-डीजल के दाम 2 रुपए बढ़ जाएंगे। नए दाम आज रात 12 बजे से ही लागू होंगे।

TTN Desk

आम आदमी के लिए महंगाई के मोर्चे पर बड़ा झटका है। पेट्रोल और डीजल के दाम अब बढ़ सकते हैं। दरअसल, केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 2-2 रुपये की वृद्धि की है। बढ़ी हुई एक्साइज ड्यूटी के लागू होते ही तेल कंपनियां इसे ग्राहकों तक पास ऑन कर सकती हैं। इससे पेट्रोल और डीजल के रिटेल प्राइस में सोमवार की रात 12 बजे से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।