Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Sunday, September 27
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»देश

बिहार में एनडीए की एकता को झटका : बटिया में सम्मेलन हंगामे की भेंट चढ़ा, केंद्रीय मंत्री बिना संबोधन के लौटे

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaSeptember 13, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram


सोनो, 14 सितंबर – बिहार में एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की एकजुटता उस समय सवालों के घेरे में आ गई, जब सोनो प्रखंड के बटिया में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जमकर हंगामा हुआ. केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक समेत कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में एनडीए के दो सहयोगी, निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह और जदयू नेता संजय प्रसाद के समर्थक आपस में भिड़ गए. हंगामे के चलते मुख्य अतिथियों को बिना संबोधित किए ही मंच से वापस लौटना पड़ा.

0 मंच पर हाथापाई और धक्का-मुक्की

कार्यक्रम की शुरुआत से ही सुमित सिंह और संजय प्रसाद के समर्थकों के बीच तनाव साफ दिख रहा था. दोनों पक्षों के कार्यकर्ता अपने-अपने नेताओं के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे. स्थिति तब और बिगड़ गई जब केंद्रीय मंत्री समेत तमाम मेहमानों के सामने मंच पर ही संजय प्रसाद और सुमित सिंह आपस में उलझ गए. इसके बाद दोनों पक्षों के समर्थक भी आपस में भिड़ गए. माहौल इतना अराजक हो गया कि पुलिस और सुरक्षाबलों को स्थिति को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

0 वापस लौटे मुख्य अतिथि

मंच पर मचे बवाल के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर और पूर्व मंत्री श्याम रजक समेत सभी मुख्य अतिथियों को आनन-फानन में मंच से नीचे उतारा गया. वे बिना किसी संबोधन के ही कार्यक्रम स्थल से वापस लौट गए. इस घटना के बाद संजय प्रसाद भी अपने समर्थकों के साथ लौट गए. आधे घंटे तक चले इस हंगामे के बाद सुमित सिंह और उनके समर्थकों ने कार्यक्रम जारी रखा, जिसमें उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया.

0आपसी खींचतान बनी वजह

इस हंगामे के पीछे सुमित सिंह और संजय प्रसाद के बीच की पुरानी राजनीतिक दुश्मनी को मुख्य कारण माना जा रहा है. 2020 के विधानसभा चुनाव में दोनों एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़े थे, जिसमें निर्दलीय उम्मीदवार सुमित सिंह ने संजय प्रसाद को हराया था. चुनाव जीतने के बाद सुमित सिंह ने नीतीश कुमार को समर्थन दिया और उन्हें मंत्री पद मिला. आगामी चुनावों को देखते हुए दोनों ही नेता टिकट के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं, जिसका नतीजा बटिया के इस सम्मेलन में खुलकर सामने आया.

0 वरिष्ठ नेताओं ने किया बचाव

हंगामे के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. सुमित सिंह ने आरोप लगाया कि संजय प्रसाद ने जानबूझकर उपद्रवी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्यक्रम को खराब करने की कोशिश की. वहीं, संजय प्रसाद ने आरोप लगाया कि निर्दलीय विधायक के समर्थकों ने मंच पर आकर हंगामा किया क्योंकि उनकी कुर्सी उचित स्थान पर नहीं थी. जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने इस घटना का बचाव करते हुए कहा कि यह सब कार्यकर्ताओं के “अति उत्साह” के कारण हुआ.

0 लोजपा (रामविलास) ने जताई नाराजगी

इस सम्मेलन में लोजपा (रामविलास) के प्रदेश महासचिव संजय मंडल भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे, लेकिन मंच पर अपनी पार्टी और अपने नेता के लिए उचित सम्मान न देखकर वे भी वापस लौट गए. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके नाम की कुर्सी मंच पर तीसरी कतार में रखी गई थी, जो सम्मानजनक नहीं थी.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

बड़ा हादसा : रायपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर ट्रक से टकराई बोलेरो, छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत; पोला उत्सव में शामिल होने जा रहे थे सभी

Editors Picks

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.