Home Breaking News ​बिग ब्रेकिंग : जशपुर के आरा पहाड़ से टकराकर प्राइवेट विमान क्रैश,...

​बिग ब्रेकिंग : जशपुर के आरा पहाड़ से टकराकर प्राइवेट विमान क्रैश, मची अफरा-तफरी ​नारायणपुर क्षेत्र में भीषण हादसा

00 पहाड़ से उठ रही आग की लपटें, SSP लाल उमेद सिंह बल के साथ मौके पर रवाना

TTN डेस्क

​जशपुर/नारायणपुर, 20 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ नारायणपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आरा पहाड़ से एक निजी (प्राइवेट) विमान टकराकर क्रैश हो गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान के टकराते ही पहाड़ के ऊपर से आग की भीषण लपटें उठती दिखाई दे रही हैं।

​0 धुएं के गुबार से सहमे ग्रामीण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहाड़ से टकराने के बाद विमान में धमाका हुआ और दूर-दूर तक आग और धुएं का गुबार देखा गया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो हादसे की भयावहता को साफ दर्शा रहा है। फिलहाल विमान में कुल कितने लोग या पैसेंजर सवार थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

​0 राहत और बचाव कार्य शुरू

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसएसपी (SSP) लाल उमेद सिंह स्वयं दल-बल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। दुर्गम इलाका होने के कारण बचाव दल को पहाड़ तक पहुँचने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

​0 अधिकारियों की नजर

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता आग पर काबू पाना और यदि कोई जीवित बचा हो, तो उसे सुरक्षित निकालना है। विमान कहाँ से आ रहा था और इसका गंतव्य क्या था, इसकी जांच की जा रही है। मौके पर स्थानीय पुलिस और राहत दल तैनात हैं और स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।