Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

​कोरबा : 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

November 17, 2026

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

November 17, 2026

कोरबा : पुराने कार्यस्थल पर लौटकर ताजा हुईं सुनहरी यादें, बालको के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने देखा संयंत्र का आधुनिक स्वरूप

November 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Monday, November 23
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»छत्तीसगढ़

देखिए वीडीओ…ब्रेकिंग न्यूज…वर्दी पर दाग :  नशे में धुत आरक्षक ने की हवलदार की बेल्ट से पिटाई फिर हुआ ये…

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJuly 1, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

https://www.thetimesnews.net/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250701-WA00121.mp4
https://www.thetimesnews.net/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250701-WA00111.mp4

TTN Desk

राजनांदगांव में खाकी वर्दी एक बार फिर शर्मसार हुई है। लालबाग थाने में तैनात आरक्षक महेंद्र साहू ने नशे की हालत में अपने ही साथी हवलदार प्रभात तिवारी के साथ बेरहमी से मारपीट की। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

0नशे में धुत आरक्षक ने सहकर्मी को पीटा

जानकारी के अनुसार, लालबाग थाने में पदस्थ आरक्षक महेंद्र साहू (सिविल ड्रेस में) ने मौजूद अपने साथी हवलदार प्रभात तिवारी (वर्दीधारी) के साथ पहले धक्का-मुक्की की और फिर उन्हें बेल्ट से मारा। घटना के वक्त रात में ड्यूटी कर रहे अन्य वर्दीधारी आरक्षकों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन नशे में धुत महेंद्र साहू और अधिक उग्र हो गया।

0 अस्पताल में भी जारी रहा तांडव, कैमरे में कैद हुई घटना

हालात बिगड़ने पर महेंद्र साहू को जिला मेडिकल अस्पताल पेंड्री ले जाया गया, लेकिन वहां भी उसकी हरकतें नहीं रुकीं। अस्पताल के वीडीओ फुटेज में साफ तौर पर दिख रहा है कि साहू अपने साथी आरक्षक प्रभात तिवारी की बेल्ट से पिटाई कर रहा है। यह दृश्य बेहद निंदनीय और शर्मनाक है, क्योंकि जिस वर्दी पर जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसी वर्दी के भीतर छिपा नशे का दानव खाकी की साख को सरेआम नीलाम कर रहा था।

0 एसपी मोहित गर्ग ने लिया तत्काल एक्शन

इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मोहित गर्ग ने तत्काल कार्रवाई की है। मारपीट करने वाले 112 में तैनात आरक्षक महेंद्र साहू को निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है। मामले की गहन जांच के लिए सीएसपी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो पूरे प्रकरण की विस्तार से पड़ताल करेंगे। इस घटना ने पुलिस बल के भीतर अनुशासन और नशे की समस्या पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 33 अधिकारियों का तबादला, राम गोपाल करियारे की कोरबा वापसी

छत्तीसगढ़ : पिकअप के सीक्रेट चैंबर से 4 करोड़ कैश बरामद: सवाल ये कि क्या रायपुर से नागपुर बन रहा काले धन का ट्रांजिट रूट ?

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

कोरबा : 23 से छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026 का आयोजन: बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर होगा मंथन, स्कूल विद्यार्थियों के लिए होगी विशेष कार्यशाला

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

Editors Picks

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 33 अधिकारियों का तबादला, राम गोपाल करियारे की कोरबा वापसी

October 31, 2026

छत्तीसगढ़ : पिकअप के सीक्रेट चैंबर से 4 करोड़ कैश बरामद: सवाल ये कि क्या रायपुर से नागपुर बन रहा काले धन का ट्रांजिट रूट ?

October 26, 2026

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

October 22, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.