Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Thursday, September 24
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»बिज़नेस

ट्रंप की धमकी से सहमा शेयर बाजार,दो दिन की बंपर तेजी पर लगा ब्रेक

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaNovember 26, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN Desk

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकियों के चलते दुनियाभर के शेयरों बाजारों में कमजोर रुख दिया। भारतीय बाजार पर भी इसका नकारात्मक असर हुआ। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में दो दिन की तेजी थम गई और मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए।

O ऐसी रही क्लोजिंग

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 105.79 अंक या 0.13 प्रतिशत गिरकर 80,004.06 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान यह 311.18 अंक या 0.38 प्रतिशत गिरकर 79,798.67 पर बंद हुआ।
30 शेयरों वाले सेंसेक्स पैक में अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट्स, सन फार्मा, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टूब्रो और पावर ग्रिड में ज्यादा गिरावट दिखी। एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज बढ़त के साथ बंद हुए।

O सीमित दायरे में सिमटा रहा निफ्टी

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे ने कहा, “एनएसई निफ्टी लगातार दूसरे दिन में भी सीमित दायरे में रहा. शॉर्ट टर्म में बाजार का रुझान सकारात्मक बना हुआ है. इसमें ‘खरीद-ऑन-डिप्स’ स्ट्रेटेजी व्यापारियों के पक्ष में है. आने वाले दिनों में निफ्टी 23,950-24,000 अंक के निचले स्तर तक पहुंच सकता है. वहीं, शॉर्ट टर्म में यह 24,500 से ऊपर जा सकता है.”

O नुकसान में रहीं अदाणी ग्रुप की कंपनियां

कारोबार के दौरान अदाणी ग्रुप की कंपनियां नुकसान में रहीं. कारोबार के आखिर में बीएसई में अदाणी पोर्ट्स का शेयर 3.23% गिरकर 1128.80 रुपये पर बंद हुआ. एनएसई में अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 4.90% और अदाणी पोर्ट्स का शेयर 3.03% टूटा. वहीं, बीएसई पर एशियन पेंट्स और एनएसई में ब्रिटानिया को सबसे अधिक मुनाफा हुआ. बीएसई में एशियन पेंट्स का शेयर 1.79% की मजबूती के साथ बंद हुआ. वहीं, एनएसई में ब्रिटानिया का शेयर 2.28% की तेजी के साथ 5016 रुपये पर पहुंच गया.

O एशिया के दूसरे बाजारों में मिलाजुला रुख

एशिया के दूसरे शेयर बाजारों की बात करें, तो जापान के निक्केई 225 और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट दर्ज की गई. वहीं, हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट बढ़त के साथ बंद हुए. यूरोपीय और अमेरिकी शेयर बाजारों में बढ़त बरकरार है. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.73% उछलकर 73.54 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है.

O डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जनवरी में जब वो अपना पदभार ग्रहण करेंगे तो चीन, कनाडा और मेक्सिको पर टैरिफ लगाएंगे. कनाडा और मेक्सिको से आने वाले सामान पर 25% का टैरिफ लगाया जाएगा जबकि चीन से आने वाले सामान पर 10% का टैरिफ लगाया जाएगा. आज बाजार पर इस खबर का असर देखा जा सकता है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

सुभाष चंद्रा को झटका: NCLT ने 6.25 करोड़ के निपटान आदेश पर लगाई रोक, संपत्ति बेचने पर प्रतिबंध

कोरबा : किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के छठे एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ

“… सब मुमकिन है” : 22,006 करोड़ का कर्ज और चुकाए सिर्फ 6.5 करोड़! Zee के संस्थापक सुभाष चंद्रा पर ‘महा-हेयरकट’ फैसला सुन चौंक गया देश

​व्यापारियों के महाकुंभ में गूंजी जीएसटी सरलीकरण, रिफंड और सुरक्षा की मांग

गौतम अदाणी के जन्मदिवस पर कोरबा पावर लिमिटेड में हुआ विशाल रक्तदान शिविर,किया पौधारोपण

वेदांता ने रचा इतिहास: बीएसई और एनएसई पर एक साथ चार स्वतंत्र कंपनियों की हुई ऐतिहासिक लिस्टिंग

Editors Picks

सुभाष चंद्रा को झटका: NCLT ने 6.25 करोड़ के निपटान आदेश पर लगाई रोक, संपत्ति बेचने पर प्रतिबंध

September 1, 2026

कोरबा : किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के छठे एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ

August 31, 2026

“… सब मुमकिन है” : 22,006 करोड़ का कर्ज और चुकाए सिर्फ 6.5 करोड़! Zee के संस्थापक सुभाष चंद्रा पर ‘महा-हेयरकट’ फैसला सुन चौंक गया देश

August 27, 2026

​व्यापारियों के महाकुंभ में गूंजी जीएसटी सरलीकरण, रिफंड और सुरक्षा की मांग

August 10, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.