Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Sunday, September 27
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

छत्तीसगढ़… देखें वीडीओ : बे मौसम बारिश,तेज अंधड़ और ओला वृष्टि से फसल को नुकसान,बिजली गुल, अभी कुछ दिन और ऐसा ही रहेगा मौसम

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaMay 3, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO 6 मई तक जारी रहेगा मौसम का कहर, 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं, किसानों को भारी नुकसान

OO कोरबा जिला सहित छत्तीसगढ़ में एक मई को तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश के बाद आज 3 मई को फिर मौसम के बिगड़े मिजाज का सामना राज्य के निवासियों को करना पड़ा है।कोरबा शहर और जिला के अनेक स्थानों पर दोपहर पहले तेज अंधड़ चला फिर बारिश हुई।शहर में अनेक स्थानों पर ओले गिरे है।गर्मी से राहत मिली है पर बड़े हिस्से में बिजली गुल होने से लोग परेशान है।

OO पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला बना हुआ है। इसका असर न सिर्फ जनजीवन पर पड़ा है, बल्कि किसानों की तैयार खड़ी फसलें भी तबाह हो गई हैं।

TTN Desk

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिज़ाज एक बार फिर बिगड़ गया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के कई इलाकों में तेज़ आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि शनिवार की दोपहर को हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह स्थिति आगामी 6 मई तक बनी रह सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

शनिवार को कोरबा,चांपा जांजगीर,सकती,जशपुर,रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर सहित अन्य जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई, जबकि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र में ओले गिरे। इस बदले मौसम से तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

O फसल पर असर,आम पपीता को क्षति

तेज हवाओं और बारिश से सबसे अधिक नुकसान किसानों को हुआ है। केले, आम, पपीता और चीकू की फसल को तेज आंधी,ओला वृष्टि और बारिश की वजह से खासा नुकसान हुआ है।कोरबा जिला में खास रूप से करतला क्षेत्र में ऑर्गेनिक खेती को भी नुकसान पहुंचा है।

Oबिजली व्यवस्था चरमराई

आंधी-तूफान से कोरबा,रायपुर, भिलाई, दुर्ग सहित कई इलाकों में बिजली के पोल और तार गिर गए, जिससे आपूर्ति बाधित हो गई। पावर कंपनी की टीम लगातार बहाली में जुटी रही। शुक्रवार शाम तक 80% आपूर्ति बहाल कर दी गई थी, जबकि शेष क्षेत्रों में देर रात तक सुधार कार्य चलता रहा।

O राहत के लिए होगा क्षति आंकलन

प्रदेश के किसानों और आम नागरिकों के लिए यह मौसम चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर नज़र रखते हुए राहत एवं मुआवजा की कार्यवाही शुरू की जा रही है।

https://thetimesnews.net/wp-content/uploads/2025/05/VID-20250503-WA0022.mp4
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

मानिकपुर खदान विस्तार: जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का हल्लाबोल, समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

कोरबा:शासकीय भवनों पर बुलडोजर कार्रवाई पर प्रशासन की सफाई: जर्जर इमारतों से पहले ही हो चुकी थी शिफ्टिंग,सोमवार को बिलासपुर में अहम बैठक

सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया

कोरबा:मालती किन्नर के निधन के बाद गद्दी और उत्तराधिकार को लेकर विवाद गहराया, धमकाने का आरोप

Editors Picks

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

September 22, 2026

मानिकपुर खदान विस्तार: जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का हल्लाबोल, समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

September 20, 2026

कोरबा:शासकीय भवनों पर बुलडोजर कार्रवाई पर प्रशासन की सफाई: जर्जर इमारतों से पहले ही हो चुकी थी शिफ्टिंग,सोमवार को बिलासपुर में अहम बैठक

September 20, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.