Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Monday, September 28
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»देश

गोंडा बीजेपी कार्यालय में ‘आपत्तिजनक’ CCTV फुटेज : जिलाध्यक्ष और महिला ने दी “मासूम” सफाई, पार्टी ने जारी किया नोटिस

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaMay 26, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN Desk

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ‘बंबम’ का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस फुटेज में उन्हें कथित तौर पर पार्टी कार्यालय के भीतर एक महिला कार्यकर्ता के साथ “आपत्तिजनक” स्थिति में देखा गया है। यह वीडियो 12 अप्रैल का बताया जा रहा है और पार्टी कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है।

O वीडियो में क्या दिखा ?

वायरल हो रहे फुटेज में दो मुख्य दृश्य सामने आए हैं:

* पहला दृश्य: एक महिला को पार्टी कार्यालय के प्रांगण में एक कार से उतरते हुए देखा जा सकता है। गाड़ी का गेट कथित तौर पर जिलाध्यक्ष खुद खोलते हैं और महिला को अंदर ले जाते हैं।

* दूसरा दृश्य: एक अन्य फुटेज में महिला को सीढ़ियां चढ़ते हुए देखा जा सकता है, जिसके पीछे जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप चल रहे हैं। वीडियो में एक पल ऐसा भी आता है जब जिलाध्यक्ष महिला के कंधे पर हाथ रखते हैं, कुछ कदम साथ चलते हैं और फिर उन्हें गले लगाते हैं। इसके बाद दोनों सीढ़ियां चढ़कर ऊपर चले जाते हैं।

O प्रदेश महामंत्री ने दी नोटिस

इस घटना के सामने आने के बाद बीजेपी में हड़कंप मच गया है। पार्टी के एक कार्यकर्ता ने इस वीडियो को “शर्मनाक” बताते हुए पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से शिकायत की है। जिसके बाद, बीजेपी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है और यह “अनुशासनहीनता” की श्रेणी में आता है। कश्यप को सात दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा गया है, अन्यथा सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

O छवि खराब करने की साजिश,कार्यकर्ताओं की मदद तो करेंगे न

जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने वायरल वीडियो पर अपनी सफाई दी है। उनका कहना है कि वीडियो को राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा उनकी छवि खराब करने के लिए गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। कश्यप के अनुसार:

* यह घटना 12 अप्रैल की रात करीब 9 बजे की है।

* वीडियो में दिख रही महिला पार्टी की एक सक्रिय कार्यकर्ता है।

* महिला ने उन्हें फोन करके बताया था कि उसकी तबीयत खराब है और वह कहीं आराम करना चाहती है।

* इसके बाद वह महिला को बस अड्डे से लेकर आए और उसे पार्टी कार्यालय में आराम करने के लिए छोड़ दिया।

* जब वे सीढ़ियां चढ़ रहे थे, तो महिला को चक्कर आ गया और वह गिरने लगी, जिस पर उन्होंने उसे “सहारा दिया”।

* उन्होंने यह भी कहा, “अगर हम अपने कार्यकर्ताओं की मदद नहीं करेंगे तो फिर किसकी करेंगे? और अगर मदद करना ही अपराध है तो कुछ कहा नहीं जा सकता।”

O वो मेरे भाई जैसे,

इस घटना से जुड़ी महिला ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका वीडियो गलत तरीके से राजनीतिक द्वेषवश वायरल किया जा रहा है। महिला ने जिलाध्यक्ष को “भाई जैसा” बताया है और कहा कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। वायरल वीडियो में गोंडा बीजेपी अध्यक्ष के साथ नजर आ रही महिला का कहना है कि उस दिन मैं लखनऊ गई हुई थी. लौटते समय रात में मेरी तबीयत खराब हो गई थी. चक्कर आ रहे थे. जब कोई उपाय नहीं सूझा तो मैंने अध्यक्ष जी यानी कि अमर किशोर कश्यप को फोन लगाया और उनसे कहा कि मैं यहां स्टेशन में फंसी हुई हूं, कृपया कहीं ठहरने का प्रबंध कर दीजिए या फिर मेरे घर भिजवा दीजिए. जिस पर अध्यक्ष जी ने कहा कि मैं थोड़ा बिजी हूं, 10 मिनट बाद आता हूं.

O मैं गिरने वाली थी,अध्यक्ष जी ने तो सहारा दिया

महिला ने आगे बताया कि कुछ देर में अध्यक्ष जी आए और मुझे गाड़ी से कार्यालय लेकर पहुंचे. उन्होंने कहा कि तुम यहां आराम करो, मुझे दूसरा काम आ गया है, मैं निकल रहा हूं, फिर आता हूं. लेकिन जैसे ही दो-तीन सीढ़ी चढ़ी मुझे चक्कर आ गया, मैं गिरने वाली थी, जिसपर अध्यक्ष जी ने मुझे सहारा दिया. अगर मैं फिसल जाती तो मेरा पैर भी टूट सकता था, कहीं भी चोट आ सकती थी.

O आगे की कार्रवाई..?

पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई कर रही है। वहीं, बीजेपी नेतृत्व भी मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुशासनात्मक मानकों के तहत निर्णय लेगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

बड़ा हादसा : रायपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर ट्रक से टकराई बोलेरो, छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत; पोला उत्सव में शामिल होने जा रहे थे सभी

Editors Picks

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.