Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

शोक समाचार : भाजपा नेता नवीन पटेल को पितृ शोक,गुजराती समाज के संरक्षक पंचान भाई पटेल का निधन

September 30, 2026

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Friday, October 2
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

कोरबा…देखें वीडीओ : पांच बच्चों के साथ मिली मादा कस्तूरी बिलाव,रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaMay 15, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO कटघोरा वनमंडल के मुंडाली गांव में एक दुर्लभ एशियन पाम सिवेट (एशियन ताड़ कस्तूरी बिलाव) और उसके पांच बच्चों को वन विभाग और नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी की संयुक्त टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। सिवेट मां अपने बच्चों के साथ गांव के एक घर की धान की कोठी में रह रही थी।

OO ग्रामीणों की करुणा से बची बेजुबान मां की ममता,कटघोरा वनमंडल के मुंडाली गांव में वन विभाग और नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी की संयुक्त पहल की हुई सराहना

TTN Desk

छत्तीसगढ़ का कोरबा जिला जैवविविधता से भरा हुआ है ,यहांआए दिन दुर्लभ जीव मिलने की खबरें सामने आते रहती हैं।बुधवार की रात ऐसा ही मामला कटघोरा वनमण्डल अंतर्गत आने वाले हरदी बाज़ार क्षेत्र के मुंडाली गाँव में हुआ।जहां दुर्लभ प्रजाति की एशियन पाम सिवेट और उसके 5 बच्चे मिले। एक ग्रामीण के घर में धान के कोठी में मादा सीवेट अपने बच्चों के साथ थी। गांव वालों के लिए यह डर और आश्चर्य का नजारा था।
जिसकी सूचना घर के मालिक केशव जैसवाल द्वारा वन विभाग को दिया गया। वन विभाग एवं नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी की संयुक्त टीम द्वारा एक सुनियोजित और सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए घटना स्थल पहुंची।

O इनका रहा योगदान

यह रेस्क्यु ऑपरेशन कटघोरा वन मण्डल के वनमण्डलाधिकारी (DFO) श्री कुमार निशांत के निर्देशानुसार उप वन मण्डलाधिकारी श्री चंद्रकांत के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस रेस्क्यू कार्य में नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष श्री एम. सूरज के नेतृत्व में जितेन्द्र सारथी,मयंक बागची एवं बबलू मारुवा ,रेंजर अशोक मान्यवर, डिप्टी सुखदेव सिंह मरकाम, महेंद्र देवेंगन, केशव जायसवाल ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

O सावधानी से किया रेस्क्यू

सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और पूरी सावधानी एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ सिवेट माता एवं उसके बच्चों को सुरक्षित तरीके से पकड़ा। यह कार्य अत्यंत संवेदनशीलता एवं विशेषज्ञता के साथ संपन्न किया गया ताकि जानवरों को कोई तनाव या हानि न हो।

O रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

रेस्क्यू के उपरांत मां सिवेट एवं उसके 5 बच्चों को निकटवर्ती सुरक्षित वन क्षेत्र में पुनः प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया, जिससे वे अपने स्वाभाविक आवास में स्वतंत्र रूप से जीवन यापन कर सकें।

O साथ काम करने से होगी सुरक्षा

इस पूरे अभियान ने वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह घटना यह दर्शाती है कि जब प्रशासन, विशेषज्ञ संस्थाएं और स्थानीय समुदाय मिलकर कार्य करते हैं, तो न केवल मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावना कम होती है, बल्कि जैव विविधता के संरक्षण को भी मजबूती मिलती है।

O हुई सराहना

वन विभाग एवं नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी के इस समन्वित प्रयास की स्थानीय ग्रामीणों, पर्यावरण प्रेमियों तथा वन्यजीव संरक्षण से जुड़े संगठनों द्वारा सराहना की जा रही है। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन ने न केवल एक प्रजाति की रक्षा की, बल्कि भविष्य में ऐसे प्रयासों को प्रेरणा देने वाला कार्य भी किया है।

https://thetimesnews.net/wp-content/uploads/2025/05/VID-20250515-WA0033.mp4
https://thetimesnews.net/wp-content/uploads/2025/05/VID-20250515-WA0032.mp4
https://thetimesnews.net/wp-content/uploads/2025/05/VID-20250515-WA0029.mp4
https://thetimesnews.net/wp-content/uploads/2025/05/VID-20250515-WA0031.mp4
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

मानिकपुर खदान विस्तार: जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का हल्लाबोल, समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

कोरबा:शासकीय भवनों पर बुलडोजर कार्रवाई पर प्रशासन की सफाई: जर्जर इमारतों से पहले ही हो चुकी थी शिफ्टिंग,सोमवार को बिलासपुर में अहम बैठक

कोरबा:मालती किन्नर के निधन के बाद गद्दी और उत्तराधिकार को लेकर विवाद गहराया, धमकाने का आरोप

Editors Picks

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

September 22, 2026

मानिकपुर खदान विस्तार: जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का हल्लाबोल, समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

September 20, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.