Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Tuesday, September 29
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»देश

कश्मीर अपडेट : आतंकी हमले में 20 की मौत…11 घायल,गृहमंत्री शाह कश्मीर पहुंचे

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaApril 22, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर गोलीबारी, जिसमे 26 लोगों की मौत हुई है जबकि 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंच चुके हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंच चुके हैं। यहां पर वह उच्च अधिकारियों के साथ सिक्योरिटी मीटिंग करेंगे।इस हमले में छत्तीसगढ़ रायपुर के बिजनेसमैन दिनेश मिरानिया भी गंभीर रूप से घायल हुए है।वे अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ घूमने गए थे।उनके दोस्त और परिजन कश्मीर के लिए रवाना हो गए है।

TTN Desk

जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में मंगलवार को दिल दहलाने वाले आतंकी हमले में कम से कम 20 लोग मारे गए हैं और 10 घायल हुए हैं। द इंडियन एक्सप्रेस ने यह पुलिस सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है। यह हमला अनंतनाग जिले के बैसरन घास के मैदान में हुआ, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से जाना जाता है। यह घटना वहाँ हुई जहाँ पर या तो पैदल या घोड़े पर सवारी से ही जाया जा सकता है। आतंकियों ने पर्यटकों के एक समूह पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोपहर करीब 2:30 बजे बैसरन घाटी में अज्ञात बंदूकधारियों ने पर्यटकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आतंकी जंगल से निकले और करीब से गोलीबारी की। एक महिला पर्यटक ने पीटीआई को फोन पर बताया, ‘मेरे पति के सिर में गोली लगी और सात अन्य लोग भी घायल हुए। कृपया हमें अस्पताल पहुंचाने में मदद करें।’ कुछ सूत्रों ने दावा किया कि आतंकियों ने गोलीबारी से पहले एक महिला पर्यटक से उसका नाम और धर्म पूछा था। हालाँकि, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

O चार घंटे बाद 26 मौतों की पुष्टि

पहले प्रशासन ने एक मौत की ही पुष्टि की थी, करीब 4 घंटे बाद 26 मौतों की बात स्वीकार की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों ने सबसे पहले एक टूरिस्ट से नाम पूछा, इसके बाद उसके सिर में गोली मार दी और वहां मौजूद अन्य पर्यटकों पर फायरिंग करते हुए भाग निकले।

हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। घटना पहलगाम की बैसरन घाटी में हुई, इसमें 20 लोग घायल भी हुए हैं। इनमें कुछ स्थानीय भी हैं।

O पुलवामा के बाद सबसे बड़ा हमला

यह फरवरी 2019 के बाद से कश्मीर में सबसे बड़ा आतंकी हमला हो सकता है। तब पुलवामा में आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 47 जवान मारे गए थे। न्यूज एजेंसी ANI ने खबर दी है कि घटना को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब से गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की है। पीएम से बातचीत के बाद शाह श्रीनगर पहुंच गए हैं।

O शाह पहुंचे राजभवन

शाह राजभवन पहुंच गए हैं, यहां वह हाईलेवल बैठक कर रहे हैं। इधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी से बातचीत करके हालातों की जानकारी ली। सुरक्षाबलों ने पहलगाम में हमले वाले इलाके को घेर रखा है। हेलिकॉप्टर के जरिए इलाके पर नजर रखी जा रही है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

Editors Picks

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.