Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Friday, September 25
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

ईसाई आदिवासी महासभा की न्याय यात्रा को रोकने पुलिस ने बैरिकेटिंग की,फिर किया वाटर कैनन का उपयोग… देखें वीडीओ

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaOctober 26, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

जशपुर से शुरू हुई यात्रा का था दूसरा दिन, लोरो घाटी में रोकी गई,सैकड़ों यात्रियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी

बीजेपी विधायक भगत की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध,गिरफ्तारी की कर रहे है मांग

विशेष संवाददाता द्वारा

जशपुर।26 अक्टूबर। जशपुर की बीजेपी विधायक रायमुनी भगत के ईसाई परंपरा और संस्कारों पर दिए गए कथित बयान का ईसाई आदिवासी महासभा द्वारा विरोध किया जा रहा है।विधायक भगत पर अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है।यह मामला अब बवाल का रूप ले रहा है।महासभा की जशपुर से बगिया जा रही न्याय यात्रा को पुलिस ने शनिवार को बीच रास्ते में ही लोरो घाटी में बैरिकेटिंग लगा कर रोकने की कोशिश की गई ।फिर भी जब यात्रा में शामिल सैकड़ों लोगों ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो उन पर वाटर कैनन से पानी की भारी बौछार की।तब आंदोलनकारी जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं थी ,वहीं सड़क पर डेरा जमा कर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।

डेंगनी में दिया था बयान

मसीही समाज का आरोप है कि विधायक रायमुनी भगत ने ग्राम डेंगनी में भुईहर समाज के सामुदायिक भवन के निर्माण के समय प्रभु यीशु और ईसाई परंपरा पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।जिसका वीडीओ भी वायरल हुआ।आरोप है कि ये बयान समुदायों के बीच वैमनस्य उत्पन्न करने वाला और मसीही समाज के लोगों की भावना आहत करने वाला है।सो विधायक पर अपराध दर्ज कर कार्यवाही हो।

https://thetimesnews.net/wp-content/uploads/2024/10/1000392638.mp4

विरोध में पहले भी निकाली पदयात्रा

इसे ले कर मसीही समाज और आदिवासी ईसाई महासभा ने प्रदेश के विभिन्न थानों में आवेदन दिया किंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई।पूर्व में भी पत्थलगांव से लोदाम तक 130 किलोमीटर की पदयात्रा निकली गई।

शुक्रवार को शुरू की न्याय यात्रा

अब 25 अक्टूबर से इस तीन दिवसीय पदयात्रा की अनुमति के लिए आवेदन कलेक्टर,एसपी को दिया पर अनुमति नहीं दी गई।शुक्रवार को यात्रा शुरू हुई इसे आज शाम कुनकुरी पहुंचना था जहां से रविवार को सीएम कैंप कार्यालय बगिया जाती।इससे पहले ही यात्रा को पुलिस ने लोरो घाटी में रोक दिया।

पूर्व विधायक मिंज ने की निंदा

कुनकुरी के पूर्व विधायक यू डी मिंज ने पुलिस द्वारा यूं यात्रा को रोके जाने को गलत बताया है।उन्होंने कहा कि ईसाई समुदाय के पूज्य आराध्यदेव के बारे में यूं विधायक का आपत्तिजनक बयान देना निंदनीय है। उन पर अपराध दर्ज कर कार्यवाही होनी चाहिए।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया

​जांजगीर-चांपा : आकाशीय बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल ​

Chhattisgrh : BMC’s 4th Chhattisgarh Cancer Conclave Inaugurated: CM Vishnu Deo Sai Launches Cervical Cancer Elimination Programme

छत्तीसगढ़ : बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन, 50 से अधिक सर्जन हुए शामिल

​देखें वीडीओ… कोरबा: भारी बवाल,ट्रिपल इंजन सरकार में भी सुनवाई नहीं: अस्पताल ढहाने से भड़के BJP विधायक प्रेमचंद पटेल, SECL GM दफ्तर पर जड़ा ताला

​बड़ी खबर : 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों का चयन निरस्त, वापस भेजे जाएंगे मूल लिपिक पद पर; परीक्षा में मिलीं भारी गड़बड़ियां,पढ़िए ऑर्डर की कॉपी

Editors Picks

सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया

September 20, 2026

​जांजगीर-चांपा : आकाशीय बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल ​

September 19, 2026

Chhattisgrh : BMC’s 4th Chhattisgarh Cancer Conclave Inaugurated: CM Vishnu Deo Sai Launches Cervical Cancer Elimination Programme

September 19, 2026

छत्तीसगढ़ : बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन, 50 से अधिक सर्जन हुए शामिल

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.