Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Friday, September 25
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Uncategorized

शेयर बाजार में हाहाकार:सत्र के आखरी दिन शुक्रवार को बाजार अपने इंट्रा डे हाई से 1500 अंक गिरा, एफआईआई ने भारी बिकवाली की

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaOctober 4, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN Desk

घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को भारी गिरावट आई थी वहीं शुक्रवार को भी शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट थी लेकिन दिन चढ़ने के साथ-साथ स्थिति बदल गई। शुरुआती कारोबार में उनमें करीब 0.6% गिरावट आई थी। लेकिन आईटी और बैंकिंग शेयरों में बढ़त के कारण सेंसेक्स और निफ्टी ने गजब की पलटी मारी। दोपहर 12 बजे बीएसई सेंसेक्स 811 अंक या 0.98% बढ़कर 83,307.67 पर पहुंच गया जबकि निफ्टी50 इंडेक्स भी 210 अंक या 0.83% बढ़कर 25,460 पर आ गया। लेकिन अगले 45 मिनट में स्थिति एक बार फिर बदल गई और शेयर बाजार में एक बार फिर मंदड़िए हावी हो गए। 12.45 बजे सेंसेक्स 234.81 अंक यानी 0.28% के साथ 82,262.29 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 56.95 अंक यानी 0.23 फीसदी गिरावट के साथ 25,193.15 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में 808 अंक की गिरावट के साथ बाजार बंद हुआ ,यूं आज का बाजार अपने इंट्रा डे हाई से कोई 1500 अंक गिर गया।अब सोमवार को बाजार खुलने पर क्या स्थिति बनती है यह देखने वाली बात होगी।

पिछले दो साल में ये सबसे खराब सत्र

भारतीय बाजार दो साल से अधिक समय में अपने सबसे खराब सप्ताह की ओर बढ़ रहे हैं। एफआईआई की निकासी और मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष पर बढ़ती चिंताओं के कारण इस हफ्ते शेयर बाजार में काफी गिरावट रही। आज की रिकवरी के बावजूद निफ्टी और सेंसेक्स में इस हफ्ते 3.3% गिरावट है जो जून 2022 के बाद से उनका सबसे खराब प्रदर्शन है। इसकी सबसे बड़ी वजह गुरुवार को आई गिरावट है।

किन शेयरों में रही तेजी

आज शुक्रवार को सेंसेक्स के शेयरों में इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, टीसीएस, एसबीआई और टाटा मोटर्स में तेजी रही जबकि एमएंडएम, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, नेस्ले और भारती एयरटेल में गिरावट रही। सेक्टोरल मोर्चे पर निफ्टी आईटी में 1.6% की वृद्धि हुई और निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.6% की तेजी रही। इसके अतिरिक्त, निफ्टी बैंक, वित्तीय सेवाएं, धातु, फार्मा, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं और तेल एवं गैस में भी तेजी रही।

एफआईआई की बिकवाली बड़ा कारण

जानकारों का कहना है कि गुरुवार को निफ्टी में आई 2.1% की गिरावट की मुख्य वजह एफआईआई की भारी बिकवाली रही। पिछले तीन दिनों में एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशक)ने 30614 करोड़ रुपये की भारी बिकवाली की है। डीआईआई (घरेलू संस्थागत निवेशक) ने बीच में खरीदारी की जिससे बाजार ऊपर की और आया भी किंतु आखिर में 808 प्वाइंट की गिरावट रही।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

​कोरबा:जमीन विवाद में भतीजे ने 85 वर्षीय चाचा को काट डाला

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

BALCO Celebrates 80th Independence Day with Commitment to Nation Building and Viksit Bharat

​संत भेष में संसद में विरोध : सांसद पप्पू यादव पर वाराणसी में शिकायत दर्ज

​कोरबा : विरोध के बाद पोड़ी उपरोड़ा जनपद सीईओ भूपेंद्र सोनवानी हटाए गए, जिला पंचायत में हुए अटैच

शोक समाचार:आरएसएस के वरिष्ठ सदस्य रघुनायक प्रसाद मिश्र का निधन,सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

Editors Picks

​कोरबा:जमीन विवाद में भतीजे ने 85 वर्षीय चाचा को काट डाला

September 22, 2026

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

September 19, 2026

BALCO Celebrates 80th Independence Day with Commitment to Nation Building and Viksit Bharat

September 11, 2026

​संत भेष में संसद में विरोध : सांसद पप्पू यादव पर वाराणसी में शिकायत दर्ज

August 1, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.