Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

कोरबा : सुखद खबर- पटेल पारा निवासी लापता महिला श्रीमती भारती रोचवानी सकुशल मिलीं

November 12, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा: पटेल पारा निवासी 52 वर्षीय महिला लापता, परिजनों ने तलाश में आमजन से की सहयोग की अपील

November 12, 2026

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

November 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Friday, November 13
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»छत्तीसगढ़

रायपुर : गौ-मांस बेचने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार,गुरुवार रात गौ-सेवकों ने किया था जमकर बवाल, आज हिन्दू संगठनों ने घेरा SSP दफ्तर… सीएम ने गौ तस्करों को दी कड़ी चेतावनी

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJanuary 10, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO छत्तीसगढ़ में रायपुर के मोमिनपारा में एक घर के भीतर गौ-मांस बेचने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी पुलिस के रेड पड़ते ही भाग गए थे। इस मामले में देर रात तक आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गौ-सेवकों ने जमकर बवाल किया। पुलिस ने घर के भीतर कमरों में चाकू-तराजू समेत गौ-मांस भी बरामद किया था। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।

TTN Desk

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बजरंग दल और गोसेवकों की मिली सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते बड़ी मात्रा में गोमांस बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार भी किया, जिनमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई शहर के आजाद चौक स्थित मोमिनपारा इलाके में की। इस दौरान यहां से 226 किलो गोमांस बरामद हुआ। गोमांस बरामद होने से निकाय चुनाव से पहले रायपुर का माहौल गरमा गया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं इस मामले को लेकर शुक्रवार को एसपी दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया।

O विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल का प्रदर्शन

मोमिनपारा में गोमांस मिलने और गोहत्या के मामले को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश है। जिसके बाद विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर शुक्रवार को एसपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने आजाद चौक थाने के टीआई को निलंबित करने की मांग की। मामले में कार्रवाई को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा पाठ भी किया।

O सीएम बोले- या तो सुधर जाओ या छत्तीसगढ़ छोड़ दो

उधर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में गोमांस बिक्री के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने गोमाता की तस्करी करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि यह न केवल गंभीर अपराध है, बल्कि यह सनातन आस्था और सामाजिक सद्भाव को गहरा आघात पहुंचाने वाला कृत्य है। उन्होंने अपराधियों से कहा कि या तो सुधर जाएं या छत्तीसगढ़ छोड़ दें। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस तरह के अपराधियों के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है।

O शादी में सप्लाई का ऑर्डर भी था

इस बारे में जानकारी देते हुए रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने मीडिया को बताया कि आरोपियों ने विधानसभा रोड स्थित धनेली के एक मैदान में दो बेसहारा गायों को मारकर काटा था। इसके बाद वे गायों का मांस ऑटो में भरकर घर ले आए थे और फिर उसे बेच रहे थे। खबरों के अनुसार आरोपियों को एक बड़ी शादी में गोमांस सप्लाई करने का ऑर्डर भी मिला था।

पुलिस ने बताया कि दुलदुल गली स्थित मकान में दबिश देने पर गोमांस के साथ पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा के रहने वाले समीर को पकड़ा गया। बाद में पांच अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। मौके से पुलिस को प्लास्टिक की अलग-अलग थैलियों में रखे गोमांस के साथ ही उपयोग में लाया गया बड़ा चाकू और तराजू समेत अन्य सामान भी मिला। पुलिस ने जब्त मांस को टेस्टिंग लैब भेजा, जहां से इसके गोमांस होने की पुष्टि भी हो गई। अब पुलिस इस मांस का अंतिम संस्कार करेगी।

O पुलिस के हाथ लगी डायरी में मिले ग्राहकों के नाम

एसएसपी ने बताया कि पुलिस के हाथ आरोपियों की एक डायरी भी लगी है, जिसमें गोमांस के ग्राहकों के नाम लिखे हैं। अलग-अलग क्लाइंट्स को किलो के भाव में गोमांस की सप्लाई की जाती थी। आशंका है कि गोमांस को शहर में अलग-अलग जगह पर खपाया जाता था। इनके पास एक बड़ी शादी में गोमांस सप्लाई करने का ऑर्डर भी था। जिसके बाद पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 33 अधिकारियों का तबादला, राम गोपाल करियारे की कोरबा वापसी

छत्तीसगढ़ : पिकअप के सीक्रेट चैंबर से 4 करोड़ कैश बरामद: सवाल ये कि क्या रायपुर से नागपुर बन रहा काले धन का ट्रांजिट रूट ?

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

कोरबा : 23 से छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026 का आयोजन: बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर होगा मंथन, स्कूल विद्यार्थियों के लिए होगी विशेष कार्यशाला

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

Editors Picks

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 33 अधिकारियों का तबादला, राम गोपाल करियारे की कोरबा वापसी

October 31, 2026

छत्तीसगढ़ : पिकअप के सीक्रेट चैंबर से 4 करोड़ कैश बरामद: सवाल ये कि क्या रायपुर से नागपुर बन रहा काले धन का ट्रांजिट रूट ?

October 26, 2026

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

October 22, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.