Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Saturday, September 26
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

बालको ने सस्टेनिबिलिटी के लिए जीता गोल्डन पीकॉक पुरस्कार – 2020

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaFebruary 26, 2021
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

 

बालकोनगर, 14 फरवरी। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने सस्टेनिबिलिटी के क्षेत्र में इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा स्थापित प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक पुरस्कार-2020 जीता। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने 10 फरवरी, 2021 को आयोजित एक वर्चुअल समारोह में पुरस्कार ग्रहण किया। यह पुरस्कार धातु उत्पादन गतिविधियों के माध्यम से देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, औद्योगिक स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण के उच्च मानदंडों के पालन तथा सामुदायिक विकास के क्षेत्र में बालको की कटिबद्धता का द्योतक है। बालको की सस्टेनिबिलिटी रणनीति स्वच्छ एवं हरित तकनीकों के माध्यम से उत्पादन प्रक्रियाओं को निरंतर मजबूत बनाने पर आधारित है। 

 

श्री पति ने पुरस्कार की प्राप्ति पर बालको परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वेदांता समूह ‘शून्य क्षति, शून्य अपशिष्ट एवं शून्य उत्सर्जन’ की नीति का पालन करता है। सामुदायिक विकास के क्षेत्र में परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, उत्कृष्ट प्रचालन कार्य शैली, नवाचार, विश्लेषण, संसाधनों के ऑप्टिमाइजेशन, अपशिष्ट उपयोगिता, औद्योगिक स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण आदि क्षेत्रों में बालको बुलंदियों की ओर अग्रसर है। श्री पति ने कहा कि हरित धातु एल्यूमिनियम के उत्पादन की प्रत्येक प्रक्रिया में विश्वस्तरीय मानदंडों का पालन सुनिश्चित किया गया है।

 

बालको फ्यूम ट्रीटमेंट प्लांट (एफटीपी) जैसी आधुनिक तकनीकों के जरिए वायु की गुणवत्ता को नियंत्रित करता है। फ्लाई ऐश के निपटारे के लिए अत्याधुनिक हाई कंसंट्रेशन स्लरी डिस्पोजल सिस्टम (एचसीएसडी) का प्रयोग किया जाता है। फ्लाई ऐश का 100 फीसदी यूटिलाइजेशन फ्लाई ऐश अधिसूचना के अंतर्गत किया जाता है। टाउनशिप से निकलने वाले जैविक अपशिष्ट के निपटारे के लिए सॉलिड एंड लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट सेंटर (एसआरएलएम) स्थापित है। इससे जैविक अपशिष्ट को कंपोस्ट में बदलने में मदद मिलती है। हरियाली संवर्धन के लिए संयंत्र और आसपास के क्षेत्रों में साढ़े पांच लाख पौधे रोपे गए हैं। स्मेल्टर के प्रचालन में जल का 100 फीसदी रीसाइकल सुनिश्चित किया गया है। 

 

भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) देश की प्रमुख एल्यूमिनियम उत्पादक इकाई है। कंपनी की 49 फीसदी अंशधारिता भारत सरकार के और 51 फीसदी अंशधारिता वेदांता लिमिटेड के स्वामित्व में है। वेदांता लिमिटेड दुनिया की 6वीं सबसे बड़ी वैविध्यीकृत प्राकृतिक संसाधन कंपनी है तथा यह कंपनी देश में एल्यूमिनियम का सबसे अधिक उत्पादक करती है। बालको द्वारा कोरबा में 0.57 मिलियन टन प्रति वर्ष उत्पादन क्षमता के एल्यूमिनियम स्मेल्टर का प्रचालन किया जाता है। बालको मूल्य संवर्धित एल्यूमिनियम उत्पादों की अगुवा कंपनी है जिसके उत्पादों का महत्वपूर्ण अनुप्रयोग कोर उद्योगों में किया जाता है। विश्वस्तरीय स्मेल्टर और बिजली उत्पादक संयंत्रों के साथ बालको का ध्येय ‘भविष्य की धातु’ एल्यूमिनियम को उभरते अनुप्रयोगों हेतु प्रोत्साहित करते हुए हरित एवं समृद्ध कल के लिए योगदान करना है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

मानिकपुर खदान विस्तार: जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का हल्लाबोल, समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

कोरबा:शासकीय भवनों पर बुलडोजर कार्रवाई पर प्रशासन की सफाई: जर्जर इमारतों से पहले ही हो चुकी थी शिफ्टिंग,सोमवार को बिलासपुर में अहम बैठक

कोरबा:मालती किन्नर के निधन के बाद गद्दी और उत्तराधिकार को लेकर विवाद गहराया, धमकाने का आरोप

Chhattisgrh : BMC’s 4th Chhattisgarh Cancer Conclave Inaugurated: CM Vishnu Deo Sai Launches Cervical Cancer Elimination Programme

Editors Picks

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

September 22, 2026

मानिकपुर खदान विस्तार: जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का हल्लाबोल, समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

September 20, 2026

कोरबा:शासकीय भवनों पर बुलडोजर कार्रवाई पर प्रशासन की सफाई: जर्जर इमारतों से पहले ही हो चुकी थी शिफ्टिंग,सोमवार को बिलासपुर में अहम बैठक

September 20, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.