Home Uncategorized बड़ी खबर…कोरबा : नक्सली रामा इच्छा गिरफ्तार, रायपुर से जुड़ा कनेक्शन

बड़ी खबर…कोरबा : नक्सली रामा इच्छा गिरफ्तार, रायपुर से जुड़ा कनेक्शन

कोरबा/रायपुर: स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने कोरबा में छापेमारी कर नक्सली रामा इच्छा को गिरफ्तार किया। रामा कोयला खदान में मजदूर था और मजदूर संगठनों के जरिए नक्सलियों को फंडिंग में मदद करता था। वह रायपुर से पकड़े गए नक्सली दंपति जग्गू कुरसम और कमला कुरसम के संपर्क में था, जिन्हें 23 सितंबर को चंगोराभाठा,रायपुर से गिरफ्तार किया गया था। रामा को 27 सितंबर को बिलासपुर NIA कोर्ट में पेश किया गया। जग्गू और कमला भैरमगढ़ डिवीजनल कमेटी व एरिया कमेटी के सक्रिय सदस्य थे, जो रायपुर में छिपकर फर्जी दस्तावेजों से रह रहे थे। SIA की जांच में शहरी नक्सली नेटवर्क का खुलासा हुआ। सूत्रों के मुताबिक रामा के किन से संपर्क थे इसकी जानकारी जुटा कर कोरबा में और संदिग्धों की तलाश जारी है।