Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Thursday, September 24
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Uncategorized

कोयला कम्पनी में सीबीआई का छापा,सीएमडी के पीए सहित 3 हिरासत में,नगद पौने चार करोड़ जब्त,जांच जारी

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaAugust 19, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

सिंगरौली। कोल इंडिया की अनुषंगी कम्पनी नॉर्दन कोल फील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में सीबीआई की टीम ने छापा मारा ।रविवार को दो अधिकारी और एक ठेकेदार को हिरासत में लिया गया।इनके पास से करीब चार करोड़ रुपए नगदी जब्त हुए है।सीबीआई की इस कार्यवाही ने कोयलांचल में हड़कंप मचा दिया है।

कोयला कंपनी एनसीएल भ्रष्टाचार का गढ़ बन गई है। आठ माह में सिंगरौली में तीसरी बार सीबाआई का छापा पड़ा है। जनवरी में मुख्यालय सहित गोरबी बी ब्लाक में सीबीआई ने एनसीएल के अधिकारियों को पकड़ा था। इस बार सीबीआई दिल्ली की टीम ने सीएमडी के निजी सचिव व सुरक्षा विभाग में पदस्थ अधिकारी सहित सुरक्षा सामग्री सप्लायर ठेकेदार के आवास पर कार्रवाई कर करोड़ों रुपए की जब्त की है। एनसीएल मुख्यालय सहित जयंत में सीबीआई की कार्रवाई ने अधिकारियों की धड़कनें बढ़ा दी है।

दिल्ली सीबीआई की टीम ने सीएमडी के निजी सचिव एस ओझा, सुरक्षा अधिकारी बीके सिंह व सप्लायर ठेकेदार रवि सिंह से पूछताछ शुरू की है। सीबीआई की पूछताछ में वरिष्ठ अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्हें डर सता रहा है कि उनके नाम का खुलासा हो सकता है क्योंकि करोड़ों रुपए कैश बरामद होने के बाद भ्रष्टाचार का पूरा खेल वरिष्ठ अधिकारियों के संरक्षण में चलने बात कही जा रही है। पूर्व में पकड़े गए रिश्चवतखोरी के मामले के बाद अब तीसरी बार दिल्ली सीबीआई टीम ने घोटाले के मामले में कार्रवाई की है। जिससे यह साबित होता है कि एनसीएल के अधिकारी बड़े-बड़े घोटालों को अधिकारी अंजाम दे रहे हैं। इसलिए दिल्ली सीबीआई की नजर एनसीएल पर बनी हुई है।

एक के बाद एक खुलासे

एनसीएल में रिश्वतखोरी के कई मामले सामने आ चुके हैं। रिश्वत लेने के मामले में आठ महीने पहले जबलपुर सीबीआई ने एनसीएल के ब्लॉक बी में भू अर्जन अधिकारी चंद्र मोहन गुप्ता और जीएम सईद गोरी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इसके बाद सीबीआई ने रिश्वत लेने के मामले में दूसरी कार्रवाई करते हुए एनसीएल हेडक्वार्टर के श्रम शक्ति विभाग में पदस्थ एक कर्मचारी शाहबाज अनवर को गिरफ्तार किया था। सीबीआई की लगातार कार्रवाई के बाद भी एनसीएल में भ्रष्टाचार का मामला जारी है। इस बार घेरे में बड़े अधिकारी भी हैं।

अधिकारियों को दबोचा

इस बार सीबीआई दिल्ली की टीम ने एनसीएल में छापामार कार्रवाई कर करोड़ों रुपए बरामद किया है। साथ ही सीएमडी के निजी सचिव सहित सुरक्षा विभाग के अधिकारी व सप्लायर ठेकेदार को हिरासत में लिया है। कार्रवाई से सिंगरौली व यूपी के एनसीएल परियोजनाओं में पदस्थ अधिकारियों हड़कंप मचा है। एनसीएल की अलग-अलग परियोजनाओं में अधिकारियों से सांठगांठ कर करोड़ों का खेल किया जा रहा है। जिससे एनसीएल के कई अन्य अधिकारी भी सीबीआई की रडार पर हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

​कोरबा:जमीन विवाद में भतीजे ने 85 वर्षीय चाचा को काट डाला

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

BALCO Celebrates 80th Independence Day with Commitment to Nation Building and Viksit Bharat

​संत भेष में संसद में विरोध : सांसद पप्पू यादव पर वाराणसी में शिकायत दर्ज

​कोरबा : विरोध के बाद पोड़ी उपरोड़ा जनपद सीईओ भूपेंद्र सोनवानी हटाए गए, जिला पंचायत में हुए अटैच

शोक समाचार:आरएसएस के वरिष्ठ सदस्य रघुनायक प्रसाद मिश्र का निधन,सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

Editors Picks

​कोरबा:जमीन विवाद में भतीजे ने 85 वर्षीय चाचा को काट डाला

September 22, 2026

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

September 19, 2026

BALCO Celebrates 80th Independence Day with Commitment to Nation Building and Viksit Bharat

September 11, 2026

​संत भेष में संसद में विरोध : सांसद पप्पू यादव पर वाराणसी में शिकायत दर्ज

August 1, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.